Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGMSC temporarily banned the use of two medicines | CGMSC ने दो दवाओं के इस्तेमाल पर लगाई अस्थायी रोक: रंग बदलने-साइड इफेक्ट की शिकायत पर कार्रवाई;टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा अगला फैसला – Raipur News
Breaking News

CGMSC temporarily banned the use of two medicines | CGMSC ने दो दवाओं के इस्तेमाल पर लगाई अस्थायी रोक: रंग बदलने-साइड इफेक्ट की शिकायत पर कार्रवाई;टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा अगला फैसला – Raipur News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 04t222811350 1762275421
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दो और दवाओं के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है। बैक्लोफेन 10 एमजी टैबलेट और आयरन सुक्रोज 100 एमजी इंजेक्शन पर रोक लगाई गई है।

.

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना (रायपुर) ने सीजीएमएससी को पत्र लिखकर मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लिम्पिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज़ टैबलेट के एक बैच की स्ट्रिप से टैबलेट टूटने की शिकायत की है।

पहला मामला कवर्धा का

कॉर्पोरेशन की टीम ने ड्रग वेयरहाउस कवर्धा में बैक्लोफेन 10 एमजी टैबलेट (Drug Code – ND88) के Batch No. RT24126 और RT25018 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ पैकेट्स में रंग परिवर्तन पाया गया। एहतियातन इन बैचों के वितरण और उपयोग पर रोक लगा दी गई है। नमूनों को दोबारा जांच के लिए NABL मान्यता प्राप्त लैब भेजा गया है।

image 2025 11 04t223215397 1762275667

दूसरा मामला बिलासपुर का

रीजनल ड्रग वेयरहाउस बिलासपुर से आपूर्ति की गई आयरन सुक्रोज 100 एमजी इंजेक्शन (Drug Code – D285, Batch No. V24104) के उपयोग के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंधवापारा (हेमू नगर) में एक मरीज में साइड इफेक्ट की शिकायत सामने आई। इसके बाद CGMSC ने इस बैच के उपयोग पर भी एहतियातन रोक लगा दी है।

image 2025 11 04t223311306 1762275724

परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही अगला फैसला

कॉर्पोरेशन ने कहा कि दोनों मामलों की जांच और दवा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई निविदा की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी।

तीसरा मामला रायपुर का

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कचना ने सीजीएमएससी को पत्र लिखकर मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लिम्पिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज टैबलेट के एक बैच की स्ट्रिप से टैबलेट टूटने की शिकायत की है। शिकायत के तुरंत बाद सीजीएमएससी ने दवा के उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

साथ ही सभी उपलब्ध स्टॉक को आवश्यक कार्रवाई के लिए दवा गोदामों को वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सीजीएमएससी ने कहा है कि अस्पतालों में केवल उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां ही उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत दवाइयों की नियमित रूप से गुणवत्ता जांच भी की जाती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंबई की ग्रिहिता ने चढ़ा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी:'गौरलाटा पीक' पर चढ़कर 'बेटी बचाओ' का संदेश

May 9, 2026

आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन:1990 में खरीद’ बताकर किसानों को बेदखल करने की कोशिश, जांच शिविर का आश्वासन

May 9, 2026

Bilaspur Auto Driver Attacked With Sharp Weapon Over Water Dispute

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069835
Views Today : 38
Views Last 7 days : 322
Views Last 30 days : 3583
Total views : 90881
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.