Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGBSE रिजल्ट 2026, सरगुजा का रिजल्ट फिर नीचे फिसला:टॉप 10 में सरगुजा का कोई छात्र नहीं बना सका जगह, जिलेवार रैंकिंग में भी गिरावट
Breaking News

CGBSE रिजल्ट 2026, सरगुजा का रिजल्ट फिर नीचे फिसला:टॉप 10 में सरगुजा का कोई छात्र नहीं बना सका जगह, जिलेवार रैंकिंग में भी गिरावट

By adminApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 29 at 211722 1777477745
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 29 at 211722 1777477745
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में सरगुजा को फिर से निराश किया है। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों से कोई भी छात्र टॉप 10 में जगह नहीं बना सके। सरगुजा जिले की रैंकिंग भी नीच गिर गई है। सूरजपुर की रैंकिंग बढ़ी है। सरगुजा जिले का दसवीं बोर्ड में परिणाम 83.09 प्रतिशत और बारहवीं में 80.56 प्रतिशत रहा। बारहवीं बोर्ड में मल्टी परपज स्कूल के बाबा आशीष केरकेट्टा ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान और दसवीं बोर्ड में प्रयास विद्यालय की ज्योति साहू ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। सरगुजा की रैंकिंग भी नीचे आई, सूरजपुर की बढ़ी
बोर्ड परीक्षाओं में सरगुजा की रैंकिंग भी गत वर्ष के मुकाबले नीचे आ गई है। बारहवीं में सरगुजा की जिलेवार रैंकिंग 24 वां और दसवीं में रैंकिंग 16 वें स्थान में पहुंच गई है। सूरजपुर जिले से भी टॉप-10 में कोई जगह नहीं बना सका। सूरजपुर जिले का 12वीं का कुल परीक्षाफल 86.46 प्रतिशत तथा 10वीं का परीक्षाफल 82.75 प्रतिशत रहा है। गत वर्षों की तुलना में सूरजपुर का रिजल्ट बेहतर रहा है। बलरामपुर जिले से भी बोर्ड परीक्षाओं में कोई टॉप 10 में जगह नहीं बना सका। बलरामपुर का 12वीं बोर्ड में रिजल्ट 84.29 प्रतिशत और 10 वीं बोर्ड में 84.63 प्रतिशत रहा। मल्टी परपज और प्रयास के छात्र जिले में अव्वल
शासकीय मल्टी परपज स्कूल के आर्ट्स के छात्र बाबा आशीष केरकेट्टा ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। आशीष केरकेट्टा के माता-पिता मजदूरी करते है और छात्र भी स्वयं खेत में काम करता है। 12वीं बोर्ड में जिले में द्वितीय स्थान प्रयास आवसीय विद्यालय की छात्रा कलिश कुमारी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया है। जिले में 10वीं बोर्ड की बात की जाए तो प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्रा ज्योति साहू ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर वेदिका राजवाड़े ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सुपर फ्लाप हुआ सुपर 30 जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा के मेधावी छात्रों के लिए शुरू किया सुपर 30 आवासीय स्कूल व कोचिंग इस वर्ष सुपर फ्लॉप रहा। सुपर 30 के छात्र कोई कमाल नहीं दिखा सके। यह योजना ही जिले का रिजल्ट सुधारने और प्रदेश के टॉप 10 में जिले के बच्चों को शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बच्चों को आवासीय सुविधा देकर शिक्षकों के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी। इस वर्ष सुपर 20 के बच्चे राज्य की प्रावीण्य सूची तो दूर सरगुजा जिला टॉप-10 में भी अपनी जगह नहीं बना सके। सुपर 30 में जिलेभर के मेधावी बच्चों का चयन कर उनके लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। आवासीय सुविधा सहित अन्य सुविधाओं में प्रति माह लाखों रुपये अतिरिक्त खर्च किये जा रह हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074690
Views Today : 113
Views Last 7 days : 5601
Views Last 30 days : 9757
Total views : 102750
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.