Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: ‘मोंथा’ का असर अब भी जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार
Breaking News

CG Weather Update: ‘मोंथा’ का असर अब भी जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 11 2025 weather update 08 08 2025111 81647
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका अवशेष अब उत्तर-पश्चिम झारखंड और उसके आसपास सुस्पष्ट निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली अगले 12 घंटों में बिहार होते हुए उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगी और धीरे-धीरे कमजोर होकर सामान्य निम्न दाब के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगी। इसके असर से छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहेगा। कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, केंद्रीय और दक्षिणी इलाकों में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है, जिससे रातें फिर ठंडी होने लगेंगी।

ऐसा रहा राजधानी का मौसम:

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। दिनभर बादल छाए रहे और आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंचा। हल्की बूंदाबांदी के बीच हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से औसतन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

कई जगहों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्ररोड और दुर्ग में दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। साल्हेवारा में सर्वाधिक 80 मिमी, सूरजपुर, सोनहत में 60 मिमी, चांबी, सामरी, कुसमी, रामानुजगंज में 50 मिमी, बलरामपुर, भैयाथान में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

एक नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। दो नवंबर से मौसम में सुधार, बादलों में कमी, न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। तीन नवंबर से रातें ठंडी और सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका को बुलाकर शारीरिक संबंध की इच्‍छा जताई, लड़की ने मना किया तो रेप करके नाले में फेंका

राजधानी में शनिवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की स्थिति बनेगी। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादलों के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि जबकि दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार

May 6, 2026

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069696
Views Today : 49
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3842
Total views : 90740
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.