Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: प्रदेश में सामान्य रहेगा मौसम, इन इलाकों में सकती है हल्की बूंदा-बूंदी
Breaking News

CG Weather Update: प्रदेश में सामान्य रहेगा मौसम, इन इलाकों में सकती है हल्की बूंदा-बूंदी

By adminOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 10 2025 cg weather update 2 20251021 9849
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति मंगलवार को सामान्य रहने की संभावना है। रायपुर बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में दिन के समय हल्की गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि शाम के समय मौसम में बदलाव होने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 09:07:36 AM (IST)

Updated Date: Tue, 21 Oct 2025 09:09:50 AM (IST)

CG Weather Update: प्रदेश में सामान्य रहेगा मौसम, इन इलाकों में सकती है हल्की बूंदा-बूंदी
छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहने की संभावना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दिवाली के बाद प्रदेश के मौसम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को छत्तीसगढ़ का मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक दो इलाकों में हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में दिन के समय धूप तेज़ रहने से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। वहीं रात के समय पारा गिरने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में सबसे अधिक अंतर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में रहेगा।

तापमान सामान्य रहने की संभावना

मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह के समय तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दोपहर तक यह बढ़कर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के दौरान उमस बनी रहेगी, वहीं शाम के बाद तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडक महसूस होगी। रात का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

राजधानी का हाल

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की धुंध और धूप के बीच मौसम साफ रहेगा। दोपहर में गर्मी और उमस का एहसास होगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना बनेगा।

बिलासपुर का मौसम

बिलासपुर में मगलवार को दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। दोपहर में तेज़ धूप और हल्की उमस रहेगी। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शाम को हल्की ठंडी हवा से राहत मिलेगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की धुंध

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के मौसम में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। जशपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवा चलेगी। दिन में धूप निकलने के बाद तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दक्षिणी जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर में भी मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण’ का जलवा, 5 नवंबर को होगा एयर शो

बंगाल की खाड़ी ंमें निम्नदाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

दुर्ग में बिल्डर चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED रेड:ऑफिस में वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रहे अधिकारी, भारतमाला-घोटाले से भी जुड़ा मामला

April 30, 2026

रायपुर में चिट्‌टा तस्कर गिरफ्तार:लाखों का चिट्‌टा, मोबाइल-गाड़ी पुलिस ने किया बरामद, तस्करों की गिरफ्तारी का खुलासा होगा जल्द

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069266
Views Today : 79
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4038
Total views : 90267
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.