![]()
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए का चिट्टा, थार वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी का खुलासा किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों का नाम प्रतीक सिंह, खालिद और दीपक कोसरिया बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी, कि थार गाड़ी में कुछ युवक चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और उनकी तलाशी लेकर 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा एक थार वाहन (CG 04 VU 9904) और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद मोबाइल से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। लंबे समय से कर रहे थे सप्लाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी शहर में लंबे समय से नशे की सप्लाई में सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर चिट्टा बेचता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
<
