Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 12 2025 cg weather 8 dec 2025128 64721
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है और मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर खास सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसम्बर के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिलों में एक-दो पाकेट पर शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवा दक्षिण की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ तीखी ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। रायपुर शहर में सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम करीब 12 डिग्री रहने की संभावना है।

तेजी से गिर रहा है पारा

बीते दो दिनों से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात सबसे ज्यादा ठिठुरन महसूस की गई। अंबिकापुर में तापमान 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया, जो प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है। रायपुर को रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दुर्ग में पारा 9.2 डिग्री तक गिरा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074477
Views Today : 361
Views Last 7 days : 5876
Views Last 30 days : 9911
Total views : 102442
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.