Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मोंथा से आज दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
Breaking News

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मोंथा से आज दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 10 2025 cg weather update 30 october 20251030 84913
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। विशेषकर सरगुजा संभाग के जिलों अंबिकापुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर में तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 08:25:13 AM (IST)

Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 08:51:49 AM (IST)

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मोंथा से आज दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘मोंथा का असर राजधानी में भी दिख रहा। शहर में बुधवार शाम को इस प्रकार बादल छाए रहे।

HighLights

  1. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।
  2. 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  3. 31 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी, मौसम शुष्क होने लगेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘मोंथा’ अब कमजोर पड़ते हुए उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह यह जगदलपुर से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में यह अवदाब के रूप में बदल जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। विशेषकर सरगुजा संभाग के जिलों अंबिकापुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर में तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

20 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात के अवदाब में बदलने के बाद दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज झोंके भी महसूस किए जा सकते हैं।

31 अक्टूबर से बारिश में कमी

मौसम केंद्र के अनुसार, चक्रवात के पश्चिम की ओर खिसकने और कमजोर पड़ने के बाद 31 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश में कमी आएगी और मौसम शुष्क होने लगेगा।

इस तरह रहेगा रायपुर का मौसम

29 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 0.9 डिग्री कम और 3.3 डिग्री अधिक रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि सुबह और शाम के समय आर्द्रता क्रमशः 88% और 76% रही। आज 31 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ हल्की वर्षा और बादलों घिरने की संभावना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

परिजन बोले-पैर के ऑपरेशन के समय नस काटने से मौत:कहा- सिम्स में सीनियर की जगह जूनियर डॉक्टरों ने किया सर्जरी; घेरा कलेक्ट्रेट

May 6, 2026

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.