Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, तेजी से गिर रहा तापमान
Breaking News

CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, तेजी से गिर रहा तापमान

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 12 2025 cg winter 2 2025126 64046
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दिसंबर शुरू होते ही उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के मौसम पर दिखने लगा है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। इन इलाकों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। IMD के अनुसार, तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 06:36:34 AM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Dec 2025 06:41:15 AM (IST)

CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, तेजी से गिर रहा तापमान
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा दो डिग्री तक कम हुआ
  2. मौसम विभाग के अनुसार,अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क
  3. शुक्रवार को दुर्ग शहर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम (chhattisgarh weather) पूरी तरह शुष्क रहा। कई जिलों में रात का पारा दो डिग्री तक कम हो गया है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं रात का पारा लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की सम्भावना है, जिसके बाद फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं रात और सुबह के तापमान को और गिराएंगी।

रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। चढ़ते-उतरते तापमान के बीच हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रतिघंटा रही।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान (CG temperature) दुर्ग में 30.2 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट में दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का 10.6 डिग्री रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव सहित किसी भी स्टेशन पर वर्षा नहीं हुई तथा आद्रता का स्तर सुबह–शाम क्रमशः 60–78 प्रतिशत और 38–58 प्रतिशत के बीच रहा।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार को शहर में आंशिक बादल रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- माओवाद अब अंतिम सांसें ले रहा, बस्तर में लौट रही शांति: CM विष्णु देव साय

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर

दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी शीतलहर का ट्रेंड लौट आया है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर जाने की स्थिति बनती है, वहीं राजधानी के अंदरूनी इलाकों में तापमान 11-12 डिग्री, और आउटर क्षेत्रों में 8–9 डिग्री तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है, यानी ठंड और तेज होगी। इसके बाद तापमान में फिलहाल किसी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 887
Views Last 7 days : 5418
Views Last 30 days : 9744
Total views : 101944
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.