Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में बढ़ी ठंड, निकलने लगे गर्म कपड़े
Breaking News

CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में बढ़ी ठंड, निकलने लगे गर्म कपड़े

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 cg winter 20251018 855
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही अब उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंडी हवा सिहरन बढ़ा रही है।

इसके साथ ही प्रदेश भर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल के मुकाबले इस साल देशभर में सर्दी के समय से पहले दस्तक देने का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में भी हल्की सर्दियों का दौर शुरू हो गया है।

दिवाली से पहले ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों विशेषकर सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिलों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

अंबिकापुर में 15.4 डिग्री तापमान

सरगुजा संभाग में अभी से रातें सर्द होने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में पारा 18 डिग्री तक आ चुका है। यानी पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि गुरुवार की रात बिलासपुर में भी ठंडी 
हवाएं चलीं।

रायपुर में मौसम सामान्य रहेगा

राजधानी रायपुर का मौसम शनिवार को सामान्य बने रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप होने के कारण हल्की गर्मी का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। धनतेरस पर बाजारों में रौनक रहेगी।

न्यायधानी में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना

बिलासपुर में दिवाली के बार एक बार फिर मौसम का तेवर बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 21 से 24 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यानी आसमान में बादल नजर आएंगे। फिलहाल रात में ठंडी हवा चलने लगी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

18 अक्टूबर को शहर में दिनभर मौसम शुष्क बने रह सकता है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो दिवाली से पहले बिलासपुर में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन त्योहार के बाद मौसम में परिवर्तन की संभावना है। आसमान में काले बादल नजर आएंगे। हल्की वर्षा की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 माओवादियों ने किया सरेंडर, अबूझमाड़ जंगल का 4,400 वर्ग किमी क्षेत्र माओवाद मुक्त

प्रवासी पक्षी एशियन बिल स्टार्क का प्रदेश में आगमन

ठंड की दस्तक के साथ ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, म्यानमार सहित कई देशों से आने वाले पक्षी एशियन बिल स्टार्क का प्रवास काल कनकी में पूरा हो चुका है। अब वे अपने बच्चों के साथ मीलों का सफर पूरा कर स्वदेश लौटने लगे हैं। दशकों से यह खास किस्म के पक्षी जिले के ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वर शिव मंदिर परिसर को अपने प्रवास का सबसे प्रिय स्थान बना लिया है। वे यहां प्रजनन के लिए आते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.