Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG RI Promotion Scam: पति-पत्नी ने साथ बैठकर दी परीक्षा, फेल पटवारी को दिखा दिया पास
Breaking News

CG RI Promotion Scam: पति-पत्नी ने साथ बैठकर दी परीक्षा, फेल पटवारी को दिखा दिया पास

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 12 2025 cg ri promotion scam 2025126 101823
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रमोशन परीक्षा में हुए बड़े घोटाले की जांच के‍ लिए ईओडब्ल्यू टीम ने 19 नवंबर को सात जिलों में 19 ठिकानों पर दबिश दी थी। वहीं से दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले, जिनके विश्लेषण के बाद अपराध दर्ज किया है। इन सभी पर परीक्षा में मिलीभगत, परिणामों में हेराफेरी, पदोन्नति के लिए फर्जी तरीके अपनाने के तहत केस दर्ज किया गया है।

Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 10:10:18 AM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Dec 2025 10:23:51 AM (IST)

CG RI Promotion Scam: पति-पत्नी ने साथ बैठकर दी परीक्षा, फेल पटवारी को दिखा दिया पास
केंद्रों पर पति-पत्नी और भाई-भाई को पास-पास बैठाकर परीक्षा दिलाई गई, जिससे नकल कराई जा सके। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. साजिश में 18 से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है
  2. इस मामले में आगे भी और बड़ी कार्रवाई हो सकती है
  3. पटवारियों को अनुचित तरीके से प्रमोशन दिलाने का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रमोशन परीक्षा में हुए बड़े घोटाले की जांच तेज हो गई है। पटवारी संघ व शासन के पत्र के आधार पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आठ की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

एजेंसी के अनुसार, पूरी साजिश में 18 से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है और आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जांच में सामने आया कि प्रमोशन परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं की गईं।

कई केंद्रों पर पति-पत्नी और भाई-भाई को पास-पास बैठाकर परीक्षा दिलाई गई, जिससे नकल कराई जा सके। वहीं, एक मामले में परीक्षा में फेल हुए पटवारी को बाद में पास दिखा दिया गया। पटवारियों को अनुचित तरीके से आरआई पद पर पदोन्नति दिलाए जाने का यह मामला बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

ईओडब्ल्यू की छापेमारी

ईओडब्ल्यू टीम ने 19 नवंबर को सात जिलों में 19 ठिकानों पर दबिश दी थी। वहीं से दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले, जिनके विश्लेषण के बाद अपराध दर्ज किया है। इन सभी पर परीक्षा में मिलीभगत, परिणामों में हेराफेरी, पदोन्नति के लिए फर्जी तरीके अपनाने और आपराधिक साजिश के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इन पर दर्ज हुआ केस

  • प्रेमलता पद्माकर- तत्कालीन आयुक्त (सांख्यिकी)
  • हरमन टोप्पो- सहायक आयुक्त
  • वीरेंद्र जाटव – सहायक अधिकारी (गिरफ्तार)
  • आशीष प्रकाश ब्रजपाल – क्लर्क
  • रामाज्ञा यादव – मानचित्रकार
  • लीला देवांगन – आरआई
  • ईश्वर लाल ठाकुर – बाबू
  • हेमंत कौशिक – (गिरफ्तार)
  • जयंत यादव- राकेश डड़सेना- प्यून



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 888
Views Last 7 days : 5419
Views Last 30 days : 9745
Total views : 101945
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.