Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Gold-Silver Rate: धनतेरस पर बाजार खुलते ही सोने की कीमत में उछाल, चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी
Breaking News

CG Gold-Silver Rate: धनतेरस पर बाजार खुलते ही सोने की कीमत में उछाल, चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 dhanteras gold silver price raipur 20251018 11396
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में धनतेरस पर सराफा बाजार खुलते ही सोने के रेट बढ़े हुए हैं। सोना 3,850 रुपये की तेजी के साथ 10 ग्राम 1,32,500 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं धनतेरस पर चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई। बाजार खुलते ही चांदी का भाव 1,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू हुआ है।

Publish Date: Sat, 18 Oct 2025 11:36:48 AM (IST)

Updated Date: Sat, 18 Oct 2025 11:39:50 AM (IST)

CG Gold-Silver Rate: धनतेरस पर बाजार खुलते ही सोने की कीमत में उछाल, चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी
धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा बाजार में धनतेरस (Dhanteras gold silver rate) सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बाजार खुलते ही सोने के भाव में जहां जबरदस्त उछाल आया, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और खरीदारों, दोनों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

शनिवार सुबह धनतेरस के दिन सराफा बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹1,32,500 पर पहुंच गया। इसकी तुलना में, बीते शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था, तो सोने का भाव ₹1,28,650 (बिना जीएसटी) प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार, सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹3,850 की शानदार तेजी देखी गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और आगामी त्योहारी मांग के चलते सोने को समर्थन मिला है।

इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में नरमी का रुख रहा। बाजार खुलते ही चांदी का भाव ₹1,71,000 प्रति किलोग्राम से शुरू हुआ। जबकि शुक्रवार को बाजार बंद होने पर चांदी का भाव ₹1,74,000 प्रति किलोग्राम (बिना जीएसटी) था। इस हिसाब से चांदी की कीमत में ₹3,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। औद्योगिक मांग में सुस्ती को चांदी की कीमतों में कमी का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

सराफा कारोबारियों सुरेश भंसाली का कहना है कि वैश्विक संकेतों और स्थानीय मांग के आधार पर आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

धनतेरस पर शुभ माना जाता है सोना खरीदना

वहीं धनतेरस पर रायपुर के सराफा बाजारों में अच्छी खासी रौनक सुबह से भी देखने को मिल रही है। रायपुर में चांदी का रेट कम होने से धनतेरस पर चांदी का सामना खरीदने वालों को इसका लाभ मिलेगा। इस शुभ अवसर पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074691
Views Today : 114
Views Last 7 days : 5602
Views Last 30 days : 9758
Total views : 102751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.