Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Garaband Couple Murder | Fresh Grave Discovery Leads to Arrests
Breaking News

CG Garaband Couple Murder | Fresh Grave Discovery Leads to Arrests

By adminJune 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 21 a 1781237984
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान घाट में दफन मिले शव।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। 3 भतीजों ने अपने चाचा-चाची को कुल्हाड़ी और डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। हत्या के बाद उनके शवों को बोरों में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। करीब 5 दिन बाद एक ग्रामीण की मौत

.

इसी दौरान सबकी नजर ढके गए ताजा कब्र पर पड़ी। तब उन्हें गांव से पति-पत्नी से लापता होने की जानकारी हुई। इसी बीच एक आरोपी ने सरपंच को पूरी सच्चाई बता दी। उसने कहा कि, आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। उनसे परिवार में किसी का जम नहीं रहा था।

इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने कब्र खोदकर शवों को बाहर निकाला और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र के राजापड़ाव के गरीबा गांव की है।

देखिए तस्वीरें…

पुलिस ने कब्र खोदकर शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने कब्र खोदकर शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शवों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शवों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

हत्या के बाद शवों को बोरों में भर दिया गया था।

हत्या के बाद शवों को बोरों में भर दिया गया था।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गरीबा गांव निवासी राजाराम नेताम (45) और आशो बाई नेताम (40) पति-पत्नी थे। शादी के बाद उनके बच्चे नहीं थे। लेकिन वो 7 भाई है। पूरा परिवार एक जगह पर रहता है। राजाराम नेताम से उनके भाईयों का नहीं जमता था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।

इसलिए भजीते लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम ने 6 जून को अपने चाचा-चाची की कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को बोरे में भरकर चुपचाप श्मशान घाट में दफना दिया। जिससे किसी को घटना की जानकारी न मिल सके।

फॉरेंसिक लैब रायपुर भेजे गए शव के अवशेष।

फॉरेंसिक लैब रायपुर भेजे गए शव के अवशेष।

श्मशान घाट नए कब्र मिलने से लगा संदिग्ध

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 जून को गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्होंने ताजा दफनाए गए शवों के निशान देखे। ग्रामीणों को यह संदिग्ध लगा क्योंकि गांव में हाल के दिनों में किसी मौत नहीं हुई थी।

ग्रामीणों को कुछ दिनों से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। इसी दौरान आरोपियों में से एक भतीजे ने सरपंच को सच्चाई बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

कब्र खोदकर निकाले गए शव

शिकायत मिलने के बाद शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ गरीबा गांव पहुंचे। वहां श्मशान घाट में दफन किए गए शवों को खुदवाकर बाहर निकाला गया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि बरामद शव राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के ही हैं।

पुलिस ने आरोपी लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है।

3 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि, हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम (उम्र 32 से 36 साल के बीच) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक लैब रायपुर भेजे गए शव के अवशेष

फिलहाल दोनों शवों का पंचनामा बनाकर शोभा थाना लाया गया। शवों के अवशेषों को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

महिला का शव कब्र से निकाला, VIDEO:मां बोली- दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारा; 2 दिन पहले पति-पत्नी ने खूब डांस किया था

2 दिन पहले पति पत्नी खूब डांस किए थे, फिर पत्नी की मौत हो गई।

2 दिन पहले पति पत्नी खूब डांस किए थे, फिर पत्नी की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कब्र से लाश खोदकर निकाली गई है। 5 दिन पहले एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार कर लाश दफना दिया गया था। बाद में मायके वालों को शक हुआ। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विहिप-बजरंग दल ने भूपेश और महंत का पुतला फूंका:सनातन संतों पर अभद्र-टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन, बोले- संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़

June 12, 2026

छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर पकड़ा गया करोड़ों रुपये का गांजा:ओड़िसा से ट्रक में भरा गया था कई क्विंटल गांजा, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ में 3 दिन में मानसून की एंट्री संभव:रायपुर-सरगुजा, कोरबा में बरसे बादल, 5 डिग्री गिरा पारा; आज भी अंधड़-बारिश का अलर्ट

June 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073645
Views Today : 90
Views Last 7 days : 862
Views Last 30 days : 5937
Total views : 97239
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.