Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विहिप-बजरंग दल ने भूपेश और महंत का पुतला फूंका:सनातन संतों पर अभद्र-टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन, बोले- संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़
Breaking News

विहिप-बजरंग दल ने भूपेश और महंत का पुतला फूंका:सनातन संतों पर अभद्र-टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन, बोले- संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़

By adminJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6928ffac e9d1 426d baa6 66ac1a474d87 1781186480432
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6928ffac e9d1 426d baa6 66ac1a474d87 1781186480432
कोरबा के गहरा दीपका स्थित बजरंग चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सनातन धर्म के संतों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का पुतला फूंका। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, विपक्ष के बड़े नेताओं ने सनातन धर्म के महात्माओं पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इसे हिंदू समाज का अपमान मानते हुए बजरंग चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नारेबाजी के बीच पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के पुतले को आग के हवाले किया गया। संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। उनके खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी भी इस प्रदर्शन में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 1964 से स्थापित बजरंग दल सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संत-महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। दोबारा ऐसा हुआ, तो उग्र आंदोलन करेंगे राणा मुखर्जी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो बजरंग दल और विहिप पूरे प्रदेश में और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बजरंग दल का आंदोलन कभी नहीं रुकेगा। बजरंग चौक पर हुए इस प्रदर्शन में विहिप और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडे लेकर नारेबाजी की और सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की अपील…गैर-शरई गतिविधियों पर होगा एक्शन:मोहर्रम-उर्स में डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, 50 हजार जुर्माने की चेतावनी

June 12, 2026

CG Garaband Couple Murder | Fresh Grave Discovery Leads to Arrests

June 12, 2026

छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर पकड़ा गया करोड़ों रुपये का गांजा:ओड़िसा से ट्रक में भरा गया था कई क्विंटल गांजा, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073646
Views Today : 91
Views Last 7 days : 863
Views Last 30 days : 5938
Total views : 97240
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.