Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Bharatmala Project Scam: 32 करोड़ के घोटाला मामले में तीनों आरोपी पटवारी भेजे गए जेल
Breaking News

CG Bharatmala Project Scam: 32 करोड़ के घोटाला मामले में तीनों आरोपी पटवारी भेजे गए जेल

By adminNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 11 2025 bharatmala project scam 2 2025115 125225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में हुए 32 करोड़ के मारतमाला मुआवजा घोटाले में तीनों आरोपी पटवारियों को जेल भेज दिया गया है। तीनों पटवारियों ने नायकबांधा, भेलवाडीह और टोकरो गांव की जमीनों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसानों के नाम पर मुआवजा हड़पा लिया था।

Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 12:46:36 PM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 12:53:56 PM (IST)

CG Bharatmala Project Scam: 32 करोड़ के घोटाला मामले में तीनों आरोपी पटवारी भेजे गए जेल
आरोपी पटवारी भेजे गए जेल

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू ने सात दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में किया पेश
  2. भारतमाला परियोजना में 32 करोड़ का है घोटाला किया गया
  3. आरोपियों ने बैक डेट में नामांतरण और बंटवारे के रिकॉर्ड बनाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर-विशाखापट्टनम के बीच निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना में मुआवजा राशि में हुए करीब 32 करोड़ रुपये के घोटाले गिरफ्तार तीन पटवारियों दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती धृतलहरे को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने सात दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

ईओडब्ल्यू की जांच में राजफाश हुआ है कि तीनों पटवारियों ने नायकबांधा, भेलवाडीह और टोकरो गांव की जमीनों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसानों के नाम पर मुआवजा हड़पा। उन्होंने 2022 में बैक डेट में 2020 से पहले के नामांतरण और बंटवारे के रिकॉर्ड तैयार किए। एक ही जमीन को कई टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग किसानों के नाम पर दर्ज किया गया और फिर एसडीएम से मुआवजा प्रकरण पास कराया गया।

इन्होंने रची साजिश

इस तरह लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया कि महासमुंद निवासी प्रापर्टी डीलर हरमीत खनूजा, जिसकी पत्नी तहसीलदार है, ने कारोबारी विजय जैन, खेमराज कोसले और केदार तिवारी के साथ मिलकर यह साजिश रची।

किसानों को मुआवजा न मिलने का डर दिखाकर उनसे ब्लैंक चेक और आरटीजीएस फार्म पर हस्ताक्षर करवाए गए। आइसीआइसीआइ बैंक, महासमुंद में खाते खुलवाकर मुआवजे की रकम निजी खातों में जमा कर ली गई और बाद में आपस में बांट ली गई।

कई आरोपी फरार

ईओडब्ल्यू की टीम ने एक सप्ताह पहले 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, आरआइ रोशन लाल वर्मा, तहसीलदार शशिकांत कुरें, नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण और पटवारी जितेंद्र साहू फरार हो गए थे। अब एजेंसी इनकी संपत्तियों की कुर्की की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से सेंट्रल अमेरिका के इस खूबसूरत देश में निर्यात हुई ‘खास चावल’ की पहली खेप, जानिए क्या है खासियत

जांच में यह भी सामने आया है कि नायकबांधा जलाशय की डूबान क्षेत्र की जमीन, जिसका मुआवजा पहले ही दिया जा चुका था, उसी पर दोबारा 2.34 करोड़ रुपये का फर्जी मुआवजा लिया गया।

अब ईओडब्ल्यू ने पटवारी से लेकर एसडीएम तक की जांच के बाद चार तत्कालीन कलेक्टरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि मुआवजा स्वीकृति का अंतिम अधिकार उन्हीं के पास था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरपंचों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार:धरने पर बैठे, देवभोग में विकास कार्यों की उपेक्षा से नाराज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

May 10, 2026

Gariyaband CMO Office Fight Viral Video

May 10, 2026

साबित करना पड़ रहा कि मैं जिंदा हूं:कोंडागांव में तकनीकी गलती से बुजुर्ग महिला की जिंदगी संकट में, पेंशन-राशन सब बंद

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069855
Views Today : 3
Views Last 7 days : 301
Views Last 30 days : 3352
Total views : 90909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.