Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG पुलिस आरक्षक भर्ती के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
Breaking News

CG पुलिस आरक्षक भर्ती के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी

By adminDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 12 2025 cg police constable recruitment
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परिणाम पर विवाद गहरा गया है। चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कांग्रेस ने भर्ती को घोटाला बताया, जबकि सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति रोकने और लंबित सूची के चयनितों को नियुक्ति देने की मांग की।

Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 10:15:02 AM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 10:15:02 AM (IST)

CG पुलिस आरक्षक भर्ती के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
गुरुवार को राजधानी में गृहमंत्री से मिलने स्वजन के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

HighLights

  1. कांग्रेस ने भर्ती को बड़ा घोटाला करार दिया।
  2. सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  3. 2018 प्रतीक्षा सूची चयनितों ने नियुक्ति की मांग की।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद विवाद तेज हो गया है। चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में एक ही कैटेगरी में कम अंक पाने वाले चयनित हुए, जबकि अधिक अंक वाले बाहर कर दिए गए।

कुछ अभ्यर्थियों के नाम एक ही जिले में सामान्य और ओबीसी दोनों की प्रतीक्षा सूची में पाए गए, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति आदेश जारी न किए जाएं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भर्ती को बड़ा घोटाला करार दिया है।

बैज ने सवाल उठाया कि लिखित अंकों को सार्वजनिक किया गया, तो शारीरिक परीक्षा के अंक क्यों नहीं जारी किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों से खिलवाड़ कर भर्ती परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां कर रही है।

परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी कार्रवाई : शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकार में परीक्षा आयोजित नहीं कर सकी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया। किसी दोषी के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की आगामी परीक्षा भी होगी उन्होंने कहा कि विभाग की तैयारी के अनुसार आगामी तीन दिनों में मुख्यालय में अभ्यर्थियों की शिकायत को सुलझाया जाएगा।

स्वजन के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी

त्तीसगढ आर्म फोर्स (सीएएफ)भर्ती के अभ्यर्थी गुरुवार को अपने स्वजनों के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले। इस दौरान हुई चर्चा में इन अभ्यर्थियों ने 2018 की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। ये लोग सात वर्ष से इंतजार कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.