अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन पं. रविशंकर त्रिपाठी चौक में किया गया। महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और PWD प्रभारी मनीष सिंह ने सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। महापौर ने कहा कि
.
मंगलवार को जिन निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया, इसमें जोन 3 के सड़क डामरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण शामिल हैं। नगर निगम के जोन 3 मे 10 वार्ड हैं। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि लंबी बरसात के बाद अब जाकर निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने का समय हमें मिला है, अब सड़कों का निर्माण शुरू होने से आम जनता को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में सभी पांच जोन में निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।

भूमिपूजन समारोह में उपस्थित भाजपा नेता एवं नागरिक
महामाया कॉरिडोर का काम भी होगा शुरू
मंजूषा भगत ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 15 करोड़ के कामों के साथ-साथ 11.59 करोड़ के महामाया कॉरिडोर के कामों का भी भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाना है।
भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि बरसात के समय कांग्रेस के लोग बहुत हल्ला करते रहे कि नगर निगम में काम नहीं हो रहा, अब काम शुरू हो रहा है तो उन्हें भी आकर देखना चाहिए। वहीं नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आज से शुरू हुआ निर्माण कार्यों का सिलसिला लगातार चलेगा।
NH की सड़कों की कार्ययोजना नहीं
निगम जिन सड़कों का काम शुरू कर रहा है, वे सिर्फ वार्डों की अंदरूनी गलियां हैं। शहर की मुख्य और एंट्री वाली सड़कें नेशनल हाईवे और PWD के तहत आती हैं, जो सबसे ज्यादा खराब हैं। इन्हीं सड़कों को लेकर लोग रोज सोशल मीडिया पर नेताओं को गाली देते हुए पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन इन पर अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
<
