![]()
नरियरा| नगर निवासी व भिलौनी स्कूल में पदस्थ लिपिक रामकुमार निर्मलकर का शव रविवार को किराही तालाब में मिला। वे 13 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे और लापता हो गए थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कर 50 हजार इनाम की घोषणा भी की थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। लंबे समय पानी में रहने से शव क्षत-विक्षत था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
<
