कवर्धा| बिजली ऑफिस के पीछे स्थित रविदास वार्ड की गली में नाली कचरों से पूरी तरह जाम हो गई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रुका हुआ है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। नाली में जमा कचरे के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
<
