बीजापुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा–समावेशी शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय में हुआ, जिसमें चारों विकासखंडों से दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक, पाल
.
सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। दिव्यांग बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्रायसाइकिल दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता, निबंध लेखन और एकल गीत शामिल थे। बच्चों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बीजापुर की अध्यक्ष गीता सोम पुजारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान और पार्षद सत्यवती परतागिरी विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने विजेता और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

<
