मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाषण वाले वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस पूरे प्रकरण को कांग्रेस की “निम्न स्तर की राजनीति” बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है, इसल
.
भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज एसपी ऑफिस पहुँचा और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा ने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 दिसंबर को रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने किसानों और आदिवासी समाज को लेकर यह कहा था कि आने वाले समय में यदि आदिवासी समाज के बेटा-बेटी उद्योग-धंधा शुरू करना चाहें तो उन्हें एक रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन रायगढ़ की निवासी मनीषा गोंड ने इस भाषण को एडिट कर, गलत तथ्यों को जोड़कर और वीडियो में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे जनता के बीच भ्रम फैलने लगा।

एसपी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज पर भी यही एडिटेड वीडियो पोस्ट किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के वीडियो से किसानों, आदिवासियों और प्रदेश की आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुँची है और यह मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की सुनियोजित राजनीतिक कोशिश है। भाजपा ने साफ कहा कि यह कृत्य सिर्फ नैतिक रूप से ही नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी अपराध है और आईटी एक्ट तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस यह सब पचा नहीं पा रही है। इसलिए वह इस तरह के भ्रामक, फर्जी और एडिटेड वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की निम्नस्तर की राजनीति में उतर आई है जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और जनता सब देख रही है।
इस दौरान एसपी कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें बृजेश पांडेय, अमित चिमनानी, शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, रिसिराज पिठवा, अंजनेश शुक्ला, अमित मैशरी, गुंजन प्रजापति, सत्यम दुवा, अकबर अली, नवीन शर्मा, शिवजलम दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, राजकुमार राठी, अर्पित सूर्यवंशी, वंदना राठौर, वासु शर्मा और रविन्द्र सिंह शामिल थे।
<
