Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Case of meat pieces in syrup | सिरप में मांस का टुकड़ा निकलने का मामला: 48 शीशियां जब्त कर लैब भेजी गईं; सीएमएचओ के निर्देश पर हुई थी खरीदी – Raipur News
Breaking News

Case of meat pieces in syrup | सिरप में मांस का टुकड़ा निकलने का मामला: 48 शीशियां जब्त कर लैब भेजी गईं; सीएमएचओ के निर्देश पर हुई थी खरीदी – Raipur News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 74437 pm 1765124471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 06 at 74437 pm 1765124471

रायपुर में गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा मिलने के मामले में जांच शुरु हो गई है। घटना के बाद औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसी बैच की 48 सिरप की बोतलों को जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दिया है। यह सिरप कैलसिड कंपनी

.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ ने जिले में इस सिरप की सप्लाई और उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी है। यह सिरप रायपुर जिले के लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्लाई किया गया था।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

देवपुरी की रहने वाली गर्भवती महिला देविका साहू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कैल्शियम सिरप दिया गया था। महिला ने बताया कि सिरप पीते समय उसे स्वाद और महक में कुछ अजीब लगा। पहले तो उसने सोचा कि शायद दवा की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन अगले दिन फिर वही समस्या हुई।

महिला को शक हुआ और उसने सिरप की बोतल अपने पति को दिखा दी। पति ने जब बोतल को रोशनी में ध्यान से देखा तो अंदर लाल-भूरे रंग का मांस जैसा एक टुकड़ा तैरता नजर आया। यह देखकर परिवार बुरी तरह घबरा गया और तुरंत बोतल लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।

अस्पताल स्टाफ भी दंग रह गया, बोतल तुरंत सील की गई

देवपुरी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बोतल देखते ही मामला गंभीर समझा। उन्होंने बोतल को तुरंत अलग रखकर सील कर दिया और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी और जिला चिकित्सा अधिकारियों को दी।

औषधि विभाग की टीम अस्पताल पहुंची, 48 शीशियों की जांच शुरू

रविवार को औषधि विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और वहां उपलब्ध उसी बैच की 48 सिरप की बोतलें जब्त कीं। सभी को जांच के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

खरीदी सीएमएचओ स्तर पर हुई थी, अब रोक लगा दी गई

जांच अधिकारियों ने बताया कि इस सिरप की खरीदी सीएमएचओ कार्यालय के निर्देश पर की गई थी और इसे जिलेभर में सप्लाई किया गया था।घटना के बाद सीएमएचओ ने संबंधित बैच पर तत्काल रोक लगाने और सभी केंद्रों से बोतलें समेटने के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ ने जांच की पुष्टि की

सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी ने कहा—“मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। लैब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि सिरप में मिला टुकड़ा क्या है और यह कैसे पहुंचा। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वच्छता सर्वे टीम लौटी, 4 तरह का कचरा अलग नहीं:बिलासपुर निगम के पास डस्टबिन वाहन कम, 10 करोड़ के प्रस्ताव को नहीं मिली स्वीकृति

June 17, 2026

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074394
Views Today : 83
Views Last 7 days : 5598
Views Last 30 days : 9633
Total views : 102164
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.