एमसीबी जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
.
यह दुर्घटना जिला कलेक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे सड़क पर हुई। बताया जा रहा है कि सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने के प्रयास में कार और बाइक आपस में टकरा गई।
घायलों की पहचान मनेंद्रगढ़ के चैनपुर निवासी महेंद्र सिंह (18 वर्ष, पिता जयराम सिंह) और मिथुन सिंह (20 वर्ष, पिता सोनसाय) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी बाइक से चावल लेने लालपुर जा रहे थे।
फिलहाल, दोनों घायल युवकों का मनेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।


<
