टॉप न्यूज़

तुमगांव स्कूल में बच्चों को शिक्षक ने बांटी नई यूनिफॉर्म



महासमुंद| गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम हुआ। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत आयोजन किया गया। शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। गुरुजनों का वंदन किया गया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को नई स्कूल गणवेश दी गई। नई ड्रेस मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। परिसर में उत्साह दिखा। शिक्षकों ने कहा, शासन की पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। समानता की भावना मजबूत होगी। नई ड्रेस पाकर बच्चे गौरवान्वित नजर आए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा का धार्मिक और सामाजिक महत्व बताया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button