Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cable theft gang busted in Janjgir-Champa, 11 arrested | जांजगीर-चांपा में केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़,11 गिरफ्तार: 12 टन केबल और 1.11 करोड़ की संपत्ति जब्त, दूसरे राज्य ले जाते वक्त पुलिस ने पकड़ा – janjgir champa News
Breaking News

Cable theft gang busted in Janjgir-Champa, 11 arrested | जांजगीर-चांपा में केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़,11 गिरफ्तार: 12 टन केबल और 1.11 करोड़ की संपत्ति जब्त, दूसरे राज्य ले जाते वक्त पुलिस ने पकड़ा – janjgir champa News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2ce4d4a6 c13b 4a18 8cd9 eb4ded718130 1766576742526
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरराज्यीय केबल तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में साइबर सेल और अकलतरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 टन चोरी का केबल जब्त किया गया है, जिसकी

.

जब्त की गई संपत्ति में चोरी में इस्तेमाल किए गए गैस कटर, वायर कटर, एक कंटेनर ट्रक, बोलेरो नियो वाहन और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इन सभी की कुल कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए केबल तार को राज्य से बाहर बेचने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें समय रहते पकड़ा गया।

लगातार मिल रही थी केबल चोरी की शिकायतें

पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न थानों में केबल और बिजली तार चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। थाना अकलतरा में अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में साइबर सेल और अकलतरा थाना पुलिस के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने मुखबिरों को सक्रिय किया।

8449013f 1cfe 49a6 8a2a 3c2a8f8da84e 1766576742525

चोरी का केबल कंटेनर में दूसरे राज्य ले जा रहे थे

23 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में चोरी का बिजली केबल लोड कर दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला जेल के पीछे शासकीय स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर वाहन को रोका। जांच के दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में केबल, गैस कटर और सिलेंडर बरामद किए गए।

पूछताछ में वाहन चालक फिरोज खान ने बताया कि केबल नैला निवासी आसिफ रजा के गोदाम से लोड कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोदाम में छापा मारा और बड़ी मात्रा में चोरी का केबल जब्त किया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना अकलतरा में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार 11 आरोपियों के नाम

आसिफ रजा (24 वर्ष), लव डोंगरे (22 वर्ष), फिरोज खान (40 वर्ष), मुकेश कुमार यादव (21 वर्ष), राहुल सोनी (27 वर्ष), राहुल कारके (19 वर्ष), अभिषेक यादव (25 वर्ष), सुमित (18 वर्ष), राकेश सूर्यवंशी (19 वर्ष), विश्वनाथ सोनी (19 वर्ष), रवि कुमार कश्यप (20 वर्ष)।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075330
Views Today : 94
Views Last 7 days : 2280
Views Last 30 days : 9939
Total views : 104361
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.