कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को दुर्ग के इंदिरा मार्केट का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के नए जीएसटी सुधारों (जीएसटी 2.0) पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व
.
मंत्री यादव ने बताया कि छोटे व्यावसायिक उत्पादों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर दरों में कमी से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं का बोझ कम होगा और बाजार में खपत बढ़ेगी, जिससे व्यापार को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सरकार का उद्देश्य व्यापार और उपभोक्ता दोनों को लाभ पहुंचाना बताया।

गुलाब देकर मंत्री यादव ने बढ़ाया व्यापारियों का हौसला
इंदिरा मार्केट में मंत्री यादव ने दुकानदारों से व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया और उनसे जीएसटी दर निर्धारण से संबंधित पोस्टर अपने प्रतिष्ठानों पर लगाने का आग्रह किया। इससे ग्राहकों को जानकारी मिलेगी और लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहेगी।
संवाद के दौरान, मंत्री यादव ने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने से स्थानीय व्यापार मजबूत होगा और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। उन्होंने व्यापारियों से ग्राहकों को भारतीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सुरेंद्र कौशिक, महेंद्र लोढ़ा और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि अशोक राठी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्री यादव के विचारों का स्वागत किया और जीएसटी सुधारों को एक सकारात्मक कदम बताया।
<
