टॉप न्यूज़

CA ऑफिस से 7.80 लाख चुराने वाले गिरफ्तार:पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 30 घंटे में दोनों गिरफ्तार




राजधानी के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के कार्यालय से 7.80 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी साजिश ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपियों का नाम उमेश पोर्ते और लक्ष्मीनारायण ध्रुव बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सुंदर नगर निवासी अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह तारवानी एंड एसोसिएट्स में कैशियर हैं। 21 जुलाई की सुबह कार्यालय पहुंचने पर कैश काउंटर का ताला कटर से टूटा मिला और उसमें रखे 7.80 लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीसीयू-सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच में संदेह पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया, जिसे ऑफिस में रखी नकदी और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पूर्व में भी जा चुके जेल दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी 7.80 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते के खिलाफ पहले भी बिलासपुर में मारपीट के मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button