Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Businessman robbed of Rs 20 lakh in Ambikapur | अंबिकापुर में व्यवसायी से 20 लाख रुपए की लूट: बदमाशों ने घर लौटने के दौरान हमला, रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले,संदिग्ध हिरासत में – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Businessman robbed of Rs 20 lakh in Ambikapur | अंबिकापुर में व्यवसायी से 20 लाख रुपए की लूट: बदमाशों ने घर लौटने के दौरान हमला, रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले,संदिग्ध हिरासत में – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 28 at 232052 1766950938
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 28 at 232052 1766950938

अंबिकापुर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे घर लौट रहे स्कूटी सवार व्यवसायी पर सत्तीपारा में बदमाशों ने हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। व्यवसायी को घायल अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। व्यवसायी के अनुसार बैग में करीब

.

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल कंपनी के डीलर एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी के संचालक अनिल अग्रवाल रविवार रात करीब 9.30 बजे राम मंदिर के पास संचालित अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। वे सत्तीपारा में रानी सती मंदिर कालोनी के लिए जैसे ही मुड़े, अज्ञात हमलावर ने सामने आकर उनके सिर पर बांस के मोटे डंडे से हमला कर दियां अचानक हुए हमले में अनिल अग्रवाल स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गए।

रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले लुटेरे अनिल अग्रवाल के गिरते ही बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। अनिल अग्रवाल को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया। अनिल अग्रवाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

अनिल अग्रवाल ने बताया कि बैग में दिनभर के कलेक्शन के करीब 20 लाख रुपए थे। चूंकि उन्होंने पैसे गिने नहीं थे, इसलिए वे इसकी सही जानकारी नहीं दे सके।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहां व्यवसायी पर हमला हुआ, वहां से उनका घर करीब 300 मीटर दूर है।

रैकी कर वारदात की आशंका,एक संदिग्ध हिरासत में

अनिल अग्रवाल का राम मंदिर के पास अग्रवाल इंटरप्राइजेस इंद्रप्रस्थ नाम की होलसेल की दुकान है। वे मोबाइल के होलसेल डीलर हैं। आशंका है कि बदमाशों ने अनिल अग्रवाल की अच्छे से रैकी की थी। अनिल अग्रवाल प्रतिदिन 9.30 बजे से 10 बजे के बीच दुकान बंद कर घर लौटते थे। वे दिनभर का कलेक्शन लेकर लौटते थे।

अनिल अग्रवाल ने बताया कि लूटी गई रकम मोबाइल के सब डीलरों द्वारा जमा की गई थी। कुछ रकम हिंदुस्तान यूनिलीवर के सब डीलरों ने भी जमा की थी।

मामले में कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076378
Views Today : 212
Views Last 7 days : 3622
Views Last 30 days : 11427
Total views : 106427
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.