Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bus overturned in the valley on Bilaspur-Pendra road…one dead | 40 फीट गहरी खाई के किनारे पलटी बस…1 मौत: केंदा घाटी में यात्री बस मोड़ पर कंक्रीट वॉल से टकराई, 31 यात्री बाल-बाल बचे – Chhattisgarh News
Breaking News

Bus overturned in the valley on Bilaspur-Pendra road…one dead | 40 फीट गहरी खाई के किनारे पलटी बस…1 मौत: केंदा घाटी में यात्री बस मोड़ पर कंक्रीट वॉल से टकराई, 31 यात्री बाल-बाल बचे – Chhattisgarh News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 17 1 1764733894
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांक्रीट वॉल से टकराकर पलट गई बस।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर-पेंड्रा रोड स्थित केंदा घाटी में एक यात्री बस मोड़ पर कंक्रीट वॉल से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ के सहारे लटकते हुए पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं

.

इनमें एक की हालत गंभीर है। बस के ठीक बाजू में लगभग 40 फीट गहरी खाई थी। अगर बस खाई में गिरती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र के केंदा चौकी क्षेत्र की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, दीप ट्रैवल्स की बस बिलासपुर और मरवाही के बीच चलती है। मंगलवार शाम बस (CG 10 G 0336) मरवाही से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बस को ड्राइवर अर्जुन कश्यप चला रहा था और उसमें 31 यात्री सवार थे।

देर शाम पेंड्रा और गौरेला होते हुए बस कारीआम के आगे केंदा घाटी पहुंची। जहां जर्जर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते रोड की स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में फिसलन और गड्ढों की वजह से वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना रहता है।

हादसे के बाद घायल यात्री बस के गेट पर ही घायल अवस्था में बैठा रहा।

हादसे के बाद घायल यात्री बस के गेट पर ही घायल अवस्था में बैठा रहा।

घायल शख्स जमीन पर पड़ा रहा।

घायल शख्स जमीन पर पड़ा रहा।

कांक्रीट वॉल से टकराकर पेड़ पर लटक गई बस

घाटी में जगह-जगह खतरनाक मोड़ हैं। जर्जर सड़क पर एक मोड़ में बस बेकाबू हो गई और देखते ही देखते सड़क किनारे बनी कंक्रीट दीवार से टकराते हुए पेड़ के सहारे दो पहियों पर लटक गई। इससे भीतर बैठे यात्री एक तरफ गिर पड़े। हादसे में ग्राम केंदा सेमरी निवासी यशपाल कंवर (20) को गंभीर चोटें आईं, जबकि पांच अन्य यात्री भी घायल हो गए।

एक की मौत, कूदकर भाग निकला ड्राइवर

हादसे के बाद डरे-सहमे यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए किसी तरह बस से बाहर निकलना शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इससे पहले ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

घायल यात्री यशपाल को एम्बुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, यशपाल अपने रिश्तेदार के घर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मुरमुर गया हुआ था। उधर, बेलगहना चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायलों को एम्बुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जाया गया।

घायलों को एम्बुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जाया गया।

पेड़ नहीं होता तो 40 फीट गहरी खाई में गिर जाती बस

बस में सवार यात्री राजकुमार ने बताया कि घाटी में सड़क बेहद खराब है, इसके बावजूद ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था। जैसे ही बस घाट पर मुड़ी और पहिया गड्ढे में पड़ा, वाहन बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया।

इसके बाद बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। कंक्रीट वॉल से टकराने के बाद बस पेड़ के सहारे लटक गई, वरना यात्रियों से भरी बस सीधे 40 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।

…………………………………….

हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

फॉर्च्यूनर से 2 बच्चों को कुचलने का LIVE VIDEO: टक्कर से 2 फीट हवा में उछले, 20-30 मीटर घसिटाए, एक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर

दुर्ग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।

दुर्ग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। बच्चा वेंटिलेटर पर है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

72 घंटे में दिन का पारा 3 पर, रात का 2 डिग्री लुढ़कने के हैं आसार

April 30, 2026

गौ संरक्षण के लिए सशक्त कानून बनाने सौंपा आवेदन

April 30, 2026

भाजपा: मोर्चों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069231
Views Today : 42
Views Last 7 days : 896
Views Last 30 days : 4001
Total views : 90230
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.