Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bus collision in Patan, computer operator killed | पाटन में बस की टक्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत: बच्चों के सामने हुआ हादसा, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया – durg-bhilai News
Breaking News

Bus collision in Patan, computer operator killed | पाटन में बस की टक्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत: बच्चों के सामने हुआ हादसा, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया – durg-bhilai News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
40dcae20 a2ef 4650 bee3 eadef9aae5e21766241274150 1766242195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत जामगांव आर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। पौहा और कुम्हली गांव के बीच हुई इस घटना में पौहा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए।

.

मृतक की पहचान पौहा निवासी तरुण चंद्राकर (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वे कुम्हली सेवा सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को कार्यालय का काम खत्म करने के बाद तरुण अपने दो बच्चों के साथ पौहा से जामगांव आर की ओर बाजार जा रहे थे।

546eebaf b4d1 432c 8d64 8d424e76755d 1766241274140
c785347e 3b97 4d2e 9f72 a6cc46d00d8e 1766241274131

बस की टक्कर से युवक की मौत, बच्चे सुरक्षित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 5:15 बजे पौहा और कुम्हली गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रही साहू ट्रेवल्स की सवारी बस (क्रमांक CG 05 J 0124) ने तरुण चंद्राकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर जामगांव आर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मृतक के शव को 112 वाहन में रख रही थी, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे दुर्ग-धमतरी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

0ca06f77 f4bf 4b36 90b9 330e15f5afbf1766241274137 1766242393

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों का विरोध

घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा और पाटन तहसीलदार पहुंचे। पौहा, कुम्हली और आसपास के तीन गांवों के ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे, बस ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.