बलौदाबाजार जिले में एक युवती की जली हुई लाश मिली है। 25 अक्टूबर को चरौटी गांव में मिले शव के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
.
शव की पहचान तेजस्विनी पटेल (26 साल) के रूप में हुई है। वह कल शाम से लापता था। ग्रामीणों को ब्यारे में रखे पैरावट से यह जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

चरौटी गांव में तेजस्विनी पटेल की जली हुई लाश मिली है।
फोरेंसिक जांच के बाद कारण पता चलेगा
एसपी राहुल भगवान ने बताया कि शव के हाथ बंधे होने और जलने के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती को मौत से पहले आग लगाई गई थी या बाद में।
कल शाम से लापता थी युवती
मृतका तेजस्विनी पटेल चरौटी गांव की ही रहने वाली थीं। पुलिस को परिवार से पूछताछ में पता चला कि वह कल शाम से लापता थीं।
पुलिस इस मामले को हत्या मानकर कई कोणों से जांच कर रही है। इसमें पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
जांच के बाद होगा खुलासा
इस घटना से चरौटी गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
<
