Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bullet in prize competition named after PM Narendra Modi | PM मोदी के नाम निकला इनामी प्रतियोगिता का बुलेट: कोरिया जिले में पार्षद ने खरीदा था कूपन, पहला इनाम मिला, सांसद भी पहुंचे बधाई देने – koriya News
Breaking News

Bullet in prize competition named after PM Narendra Modi | PM मोदी के नाम निकला इनामी प्रतियोगिता का बुलेट: कोरिया जिले में पार्षद ने खरीदा था कूपन, पहला इनाम मिला, सांसद भी पहुंचे बधाई देने – koriya News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 06 at 144357068d5b92 1759742258
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना में दुर्गा पूजा समिति की तरफ से आयोजित इनामी लक्की ड्रा का पहला इनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम निकला। समिति ने पहला इनाम बुलेट बाइक रखा था। पीएम मोदी के नाम पर कूपन भाजपा पार्षद ने खरीदा था। पार्षद क

.

नगर पंचायत पटना की मध्य नगरी दुर्गा पूजा समिति ने लक्की कूपन ड्रा का आयोजन किया था। उस कूपन की कीमत 100 रुपए रखी गई थी। दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के बाद दुर्गा पूजा समिति ने लक्की ड्रा का परिणाम घोषित किया। दुर्गा पूजा समिति ने सभी कूपन को एकत्र कर एक बच्ची से कूपन उठवाया। इसमें पहला इनाम नरेंद्र मोदी, दिल्ली के नाम निकला।

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम खरीदा था कूपन।

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम खरीदा था कूपन।

पार्षद ने खरीदा PM मोदी के नाम पर टिकट

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर पहला इनाम बुलेट निकलने की घोषणा हुई तो तालियां भी गूंजी और ठहाके भी। आयोजन समिति ने सभी लक्की ड्रा के कूपन को एक साथ संकलित कर सभी के सामने ड्रा कराया। पूरे प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी। आयोजन समिति ने कहा कि लक्की ड्रा में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता रखी गई है।

दरअसल, नरेंद्र मोदी के नाम का कूपन नगर पंचायत के पार्षद राजेश सोनी ने खरीदी थी। राजेश सोनी ने 300 रुपए में तीन कूपन खरीदे थे। उन्होंने पहला कूपन “नरेंद्र मोदी दिल्ली” के नाम से, दूसरा “योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश” के नाम से और तीसरा अपने पिता स्व.उमाशंकर सोनी के नाम से लिया था।

दुर्गा पूजा समिति ने सौंपा पहला इनाम।

दुर्गा पूजा समिति ने सौंपा पहला इनाम।

सरगुजा सांसद ने दी बधाई

सोमवार को कोरिया प्रवास पर पहुंचे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पार्षद राजेश सोनी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। चिंतामणि महाराज ने राजेश सोनी को मिले इनामी बुलेट में बैठकर फोटो भी खिंचवाई।

राजेश सोनी ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ को अपना अभिभावक मानते हैं, इसलिए उनके नाम पर कूपन लेने का निर्णय लिया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068259
Views Today : 8
Views Last 7 days : 1048
Views Last 30 days : 4090
Total views : 89219
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.