Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bulldozers run on the homes of marijuana smugglers in Raipur; VIDEO | रायपुर में गांजा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर; VIDEO: 15 ठिकाने हुए जमीदोज, एक हफ्ते में नाबालिगों समेत 60 महिला-पुरुष गए जेल – Raipur News
Breaking News

Bulldozers run on the homes of marijuana smugglers in Raipur; VIDEO | रायपुर में गांजा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर; VIDEO: 15 ठिकाने हुए जमीदोज, एक हफ्ते में नाबालिगों समेत 60 महिला-पुरुष गए जेल – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 09 25 144142 1 1758791561
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है।

रायपुर में गांजा तस्करों के घर बुलडोजर चला है। आरोपी इन्हीं घरों से बेखौफ होकर सुख नशे का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है। वहीं बीते हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर रेड कार्रवाई की। जिसमें नाबालिगों समे

.

यह कार्रवाई खमतराई क्षेत्र के डेरापारा में हुई है। यहां सबसे ज्यादा गांजा व अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थीं। वहां लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गांजा तस्करी करने वाले 15 लोगों को जेल भेजा गया। इनमें अधिकांश आरोपी दुर्ग-राजनंदगांव के थे, जो गांजा तस्करी के लिए रायपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया।

पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया।

आरोपियों के मकान जब खाली मिले तो उनके मकानों के संबंध में निगम से जानकारी मांगी गई। निगम ने अतिक्रमण होने की पुष्टि की। सभी मकानों में बिजली भी सप्लाई भी हुई थी। इसकी जानकारी बिजली विभाग से भी मांगी गई, जो अवैध पाई गई।

पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है।

पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है।

इसके बाद तस्करों के मकानों पर कार्रवाई के लिए निगम और बिजली विभाग को चिट्ठी लिखी गई। पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया। इन मकानों में कोई नहीं था, जबकि वहां रहने वाले 13 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मकान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा के निर्देश में जिला में असामाजिक तत्वों और अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाया जा रहा है।

रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा के निर्देश में जिला में असामाजिक तत्वों और अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाया जा रहा है।

दो महिलाएं अवैध शराब के साथ पकड़ाई थी

इसी प्रकार पुलिस ने 21 सितंबर को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा रावांभाठा में रेनु सोनवानी नामक और चांदनी सोनी नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। पुलिस ने सूचना पर रेड कार्यवाई करके दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 181 बोतल देशी शराब जब्त किया गया था। पुलिस ने इसी मोहल्ले पर बने अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाया है।

शहर के दूसरे इलाको में भी शिकायतें खमतराई के अलावा तेलीबांधा, कालीबाड़ी और कुकुरबेड़ा में भी सूखा नशा बेचने की सबसे अधिक शिकायतें हैं। यहां से गांजा के साथ टेबलेट और सिरप भी खुले आम बेचे जा रहे हैं। पुलिस छापा मारकर इन्हें पकड़ती है, लेकिन इनके परिजन नशे का कारोबार शुरू कर देते हैं। वहीं आरोपी भी जेल से छूटकर फिर से गांजा बेचने लगते हैं। इसलिए इन इलाकों में भी तस्करों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई रायपुर में पुलिस तस्करों के साथ नशा करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। नए कानून में गांजा पीने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान दिया गया है। इसलिए जो भी गांजा पीते हुए पकड़े जा रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बीते हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर रेड कार्रवाई की।

बीते हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर रेड कार्रवाई की।

तेलीबांधा में गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

तेलीबांधा इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तलाशी के दौरान 6 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुज्जर गोपाल और मिलू कुमार दोनों गांजा तस्कर हैं।

ओडिशा से 6 किलो गांजा लेकर आए थे। उसे अवंति विहार तालाब के पास पुड़िया बनाकर बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी ली गई। आरोपियों का मोबाइल जांच के लिए लैब भेजा गया है। ओडिशा के तस्करों की जानकारी निकाली जा रही है।

इस अभियान में पुलिस रेंज के पांच जिलों में सुख नशे और सूखे नशे और असामाजिक तत्वों की धड़पकड़ कर रही है।

इस अभियान में पुलिस रेंज के पांच जिलों में सुख नशे और सूखे नशे और असामाजिक तत्वों की धड़पकड़ कर रही है।

रेंज में चल रहा है ऑपरेशन निश्चय

दरअसल रायपुर जिले में पुलिस अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही कर रही है। इस क्रम में रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा के निर्देश में जिला में असामाजिक तत्वों और अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस रेंज के पांच जिलों में सुख नशे और सूखे नशे औरअसामाजिक तत्वों की धड़पकड़ कर रही है।

19 सितंबर के तड़के 4 बजे पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग 25 से अधिक टीमों ने नशे के सामानों की बिक्री करने वाले तस्करी करने वाले आरोपियों के संभावित ठिकानों पर रेड की। इस अभियान के तहत 14 आरोपियों जिसमें कुछ नाबालिग भी शामिल है। नशे का सामान के साथ गिरफ्तार कर उनसे लगभग 600 ग्राम अफीम और 24.070 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 614 पौवा शराब और 1750 रूपये नगदी रकम जब्त किया गया। इसी क्रम में अपने पास धारदार हथियार रखने वाले 8 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।

रायपुर जिले में पुलिस अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही कर रही है।

रायपुर जिले में पुलिस अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही कर रही है।

इस विशेष अभियान में पुलिस टीम फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 12 स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 50 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072736
Views Today : 12
Views Last 7 days : 1651
Views Last 30 days : 5651
Total views : 96259
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.