Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BSUP कॉलोनीयों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:300 से ज्यादा घरों की जांच, गुंडे-बदमाश, किरायेदार और संदिग्धों का हुआ सत्यापन
Breaking News

BSUP कॉलोनीयों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:300 से ज्यादा घरों की जांच, गुंडे-बदमाश, किरायेदार और संदिग्धों का हुआ सत्यापन

By adminJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 14 at 84526 pm 1781500898
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 14 at 84526 pm 1781500898
रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ दबिश देकर 300 से अधिक मकानों की जांच की।
पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) संदीप पटेल के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों ने की। सुबह 8 बजे शुरू हुए अभियान में कॉलोनी के अलग-अलग ब्लॉकों, मकानों और सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी ली गई। गुंडे, निगरानी बदमाश और संदिग्ध रडार पर चेकिंग के दौरान क्षेत्र में रहने वाले गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बाहर से आकर किराये या अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेज भी खंगाले। टीमों ने घर-घर पहुंचकर रहवासियों से जानकारी ली और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए। किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से मांगी पुलिस ने मदद पुलिस अधिकारियों ने कॉलोनी के रहवासियों से संवाद कर उन्हें अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया। अपराधियों में डर, लोगों में भरोसा बढ़ाने की कवायद पुलिस के अनुसार इस तरह के आकस्मिक अभियान का उद्देश्य अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। रायपुर पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न इलाकों में इसी तरह के अचानक सर्च और सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में जमीन विवाद में हत्या:चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

June 15, 2026

मेगा समर कैंप-2026 का समापन:बच्चों को दी गई स्विमिंग-बैडमिंटन समेत स्विमिंग की ट्रेनिंग, कैंप के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाया गया

June 15, 2026

DIG ने डायल-112 की तत्परता परखी:पुलिस टीम 5 मिनट में मौके पर पहुंची, कहा-इमरजेंसी में बिना संकोच सेवा का उपयोग करें

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074086
Views Today : 39
Views Last 7 days : 3911
Views Last 30 days : 8496
Total views : 100401
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.