Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में जमीन विवाद में हत्या:चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Breaking News

बलरामपुर में जमीन विवाद में हत्या:चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

By adminJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18dcf53f 60b3 4da7 af07 843ff8291785 1781503687735
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



18dcf53f 60b3 4da7 af07 843ff8291785 1781503687735
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डवरा चौकी क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 जून 2026 की रात की है। मृतक की पहचान लिलौटी निवासी दिलबर (40) के रूप में हुई है। जीवन लाल ने पुलिस को बताया कि दिलबर और उनके भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। आरोपी संजय रवि और नंदकेश्वर रवि इस बंटवारे से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि दिलबर ने अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रख ली थी। पुलिस के अनुसार, 13 जून की शाम करीब 7 बजे दिलबर अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान जमीन विवाद के कारण संजय रवि और नंदकेश्वर रवि ने मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि संजय रवि ने टांगी से दिलबर के कान, गर्दन और हाथ की उंगली पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला प्रार्थी की शिकायत पर डवरा चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 30/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 332 और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी पुलिस ने आरोपी संजय कुमार रवि (32) और नंदकेश्वर रवि (55) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को 15 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CCPL फाइनल में दर्शकों के बीच मारपीट, जमकर बरसे मुक्के,VIDEO:चीयर लीडर्स पर भद्दे कमेंट्स, बोतलें फेंकी, लड़कियों को मैदान से बाहर भेजना पड़ा

June 15, 2026

BSUP कॉलोनीयों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:300 से ज्यादा घरों की जांच, गुंडे-बदमाश, किरायेदार और संदिग्धों का हुआ सत्यापन

June 15, 2026

मेगा समर कैंप-2026 का समापन:बच्चों को दी गई स्विमिंग-बैडमिंटन समेत स्विमिंग की ट्रेनिंग, कैंप के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाया गया

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074092
Views Today : 45
Views Last 7 days : 3917
Views Last 30 days : 8502
Total views : 100407
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.