Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मेगा समर कैंप-2026 का समापन:बच्चों को दी गई स्विमिंग-बैडमिंटन समेत स्विमिंग की ट्रेनिंग, कैंप के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाया गया
Breaking News

मेगा समर कैंप-2026 का समापन:बच्चों को दी गई स्विमिंग-बैडमिंटन समेत स्विमिंग की ट्रेनिंग, कैंप के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाया गया

By adminJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 7 1781497758
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 7 1781497758
यूनियन क्लब में रविवार को मेगा समर कैंप-2026 और छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) के समापन के साथ समर कैंप के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केक काटकर समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 2 मई से आयोजित मेगा समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय समेत अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यूनियन क्लब कई सालों से खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। ऐसे समर कैंप बच्चों को सकारात्मक दिशा देते हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। गुरु खुशवंत साहेब बोले- खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहा समर कैंप कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यूनियन क्लब का समर कैंप प्रदेश की खेल संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बच्चों को मोबाइल और आभासी दुनिया से बाहर निकालकर खेल मैदानों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। खेल बच्चों में संघर्ष करने की क्षमता, टीम भावना और जीवन मूल्यों का विकास करते हैं। हर साल 1500 बच्चों को मिलता है प्रशिक्षण यूनियन क्लब के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि क्लब पिछले कई सालो से हजारों बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग 1500 बच्चों को अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां खेलों के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। क्लब से प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। सीटीपीएल का भी हुआ शानदार समापन समर कैंप के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) का भी शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टीम बेसलाइन ने टीम एपिसम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-11 बालक वर्ग विजेता: ईशान नथानी उपविजेता: समर सांगोई अंडर-11 बालिका वर्ग विजेता: यशाश्वी सिंह उपविजेता: अवनी मानेकर अंडर-15 बालक वर्ग विजेता: राघव वर्मा उपविजेता: सक्षम अंडर-15 बालिका वर्ग विजेता: एकलव्या यादव उपविजेता: राजविका चंद्राकर अंडर-19 बालक वर्ग विजेता: आदित्य सोनी उपविजेता: स्पर्श बुधवानी लॉन टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम बिगिनर्स लेवल विजेता: वेदांश देवांगन उपविजेता: आरुष बत्रा सीनियर लेवल विजेता: मीत पटेल उपविजेता: रोशनी सेठी एडवांस लेवल विजेता: आरव मेरिल उपविजेता: एकलव्य सिंह राजपूत बड़ी संख्या में अतिथि रहे उपस्थित कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, टेनिस संघ उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, यूनियन क्लब उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद सचिन मेघानी, अतुल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों का किया गया सम्मान कार्यक्रम के अंत में यूनियन क्लब के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने यूनियन क्लब द्वारा लगातार 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे समर कैंप की सराहना करते हुए इसे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने वाला अग्रणी संस्थान बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में जमीन विवाद में हत्या:चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

June 15, 2026

BSUP कॉलोनीयों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:300 से ज्यादा घरों की जांच, गुंडे-बदमाश, किरायेदार और संदिग्धों का हुआ सत्यापन

June 15, 2026

DIG ने डायल-112 की तत्परता परखी:पुलिस टीम 5 मिनट में मौके पर पहुंची, कहा-इमरजेंसी में बिना संकोच सेवा का उपयोग करें

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074085
Views Today : 38
Views Last 7 days : 3910
Views Last 30 days : 8495
Total views : 100400
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.