सीमा सुरक्षा बल (BSF) छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में BSF के अधिकारी और जवानों ने भाग लिया।
.
शिविर सुबह 10:30 से दोपहर 12:50 बजे तक चला। जिला चिकित्सालय दुर्ग की मेडिकल टीम ने शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्र किया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा।
चिकित्सकों ने रक्तदान को समाज के लिए अमूल्य योगदान बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
महानिरीक्षक सिंह ने कहा कि BSF सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभाती है। कार्यक्रम के अंत में जवानों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया।


<
