गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की हत्या के बाद उसके शव को पैरावट में जला दिया था। आरोपी भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी क
.
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और तस्वीरें भी बरामद की हैं। उस अकाउंट से लड़कियों से चैटिंग करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम चरोटी में 24-25 अक्टूबर की रात एक युवती की जली हुई लाश मिली थी। शव के हाथ बंधे हुए थे। शव की पहचान ग्राम चरोटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26 साल) के रूप में हुई। वह 24 अक्टूबर की शाम से लापता थी। 25 अक्टूबर को ग्रामीणों को ब्यारे में रखे पैरावट में जली हुई लाश मिली।

चरौटी गांव में तेजस्विनी पटेल की जली हुई लाश मिली।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 26 वर्षीय तेजस्विनी पटेल की ग्राम चरोटी रहने वाली थी। तेजस्विनी और इसी गांव का सालिक राम पैकरा (25) बलौदाबाजार में साथ काम करते थे। दोनों के बीच 4-5 साल से अफेयर चल रहा था।
सालिक को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक था। वो लड़कियों के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम में अलग-अलग प्रोफाइल से आईडी बनाकर अपनी फोटो उसमें अपलोड करता था। जब ये बात तेजस्विनी को पता चली तो उसने सालिक से दूरा बना ली। उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना कम कर दिया। सालिक राम को यह बात अच्छी नहीं लगी।

उसने 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू और लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के बाद, उसने शव को पास के पैरावट में ले जाकर जला दिया।
अगले दिन सुबह लगभग 7:30 बजे, ग्रामीणों को ब्यारे में रखे पैरावट में जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।


गांव में कैंप लगाकर शुरू की जांच
पुलिस ने जानकारी दी कि शव के हाथ बंधे होने और जलने के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में एक कैंप लगाकर जांच शुरू की। शव के पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए।
पुलिस की आसपास के लोगों पूछताछ और मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के साथ चैट में मिले सबूत के आधार पर सालिक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला कि तेजस्विनी और सालिक राम एक ही गांव के हैं और काम के सिलसिले में रोज बलौदाबाजार जाते थे। दोनों के बीच पिछले 4-5 सालों से अफेयर था। कुछ दिनों पहले तेजस्विनी ने सालिक से रिश्ता तोड़ लिया और उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना भी कम कर दिया। यह बात आरोपी नागवार गुजरी। उसने तेजस्विनी को परेशान करना शुरू कर दिया।



पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सालिक राम पैकरा को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
एसपी ने जानकारी दी कि आरोपी साइकोपैथ और क्रूर प्रवृत्ति का है। वह महिलाओं के कपड़े पहनता था और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर महिलाओं को लुभाता था।
…………………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
दिवाली की रात पति को कुल्हाड़ी से काट-डाला:अपनी मां के साथ भागी मायके, दूसरे दिन लौटी, बोली-भूत ने मार डाला, मैंने कुछ नहीं किया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली की रात पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति को बेडरूम में कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद दूसरे दिन गांव वालों से कहा कि पति को भूत ने मार डाला, मैंने कुछ नहीं किया। मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
