कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में बीती रात घर में घुसकर हमलावरों ने वृद्ध को खाट से बांध दिया और उसके उपर बम फेंक दिया। हमलावरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बम का विस्फोट की चपेट में आकर वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर
.
जानकारी के मुताबिक, बड़े साल्ही निवासी राय राम (60 वर्ष) बीती रात अपनी पत्नी पार्वती (59 वर्ष) के साथ घर में मौजूद थे। रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे। युवकों ने राम सिंह के घर घुसकर उसे खाट से बांध दिया। उसके उपर तेल छिड़क दिया। युवकों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में बम फेंक दिया।

घटनास्थल, जहां फेंका गया बम
घर में हुआ विस्फोट, ग्रामीण की मौत हमलावर युवकों द्वारा बम फेंके जाने के बाद घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। इसकी चपेट में आकर राय राम की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट की चपेट में आकर राय राम की पत्नी पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई।
विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की मदद की। पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विस्फोट व आग के कारण जला घर
दामाद पर वारदात को अंजाम देने का शक घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवारजनों से बात की।
SP रवि कुर्रे ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्रायवर का काम करता है। युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी।
परिवार जनों ने बताया कि करीब चार माह पूर्व युवक ससुराल पहुंचा और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका।
SP रवि कुर्रे ने बताया कि युवक पेशे से ड्रायवर है और एक जगह नहीं रहता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस घटना में भी उसके शामिल होने का शक है, क्योंकि और किसी से मृतक परिवार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कुछ ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।
<
