Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर ED की रेड
Breaking News

छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर ED की रेड

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 04 2026 chhattisgarh bharatmala compensation scam
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भारतमाला परियोजना में हुए कथित मुआवजा घोटाले की जांच की आंच अ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 05:27:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 05:27:16 PM (IST)

छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर ED की रेड
छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाला, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर ED की रेड

HighLights

  1. पूर्व राइस मिल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर के ठिकानों पर भी चल रही है जांच
  2. बैंकिंग रिकॉर्ड्स, जमीन के पट्टे और डिजिटल साक्ष्यों की हो रही है पड़ताल
  3. इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और सियासी खेमे में मचा हड़कंप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भारतमाला परियोजना में हुए कथित मुआवजा घोटाले की जांच की आंच अब पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के करीबियों तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीमों ने संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री के चचेरे भाई और भतीजे समेत अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

कुरूद में सुबह-सुबह दी दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की सुबह करीब दो वाहनों में सवार होकर जांच अधिकारियों की टीम कुरूद स्थित भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर पहुंची। भूपेंद्र चंद्राकर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबी रिश्तेदार (भतीजे/चचेरे भाई) बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान घर के चारों ओर सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर घर के प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

राइस मिल अध्यक्ष के ठिकानों पर भी जांच

जांच एजेंसियों की कार्रवाई केवल एक ठिकाने तक सीमित नहीं रही। पूर्व राइस मिल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर के ठिकानों पर भी टीमों ने जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की टीम घर के भीतर मौजूद बैंकिंग रिकॉर्ड्स, जमीन के पट्टे, संपत्तियों के दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जब्त होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है भारतमाला परियोजना घोटाला?

यह पूरा मामला भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजे के वितरण से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन के मुआवजे की राशि में बड़े पैमाने पर हेरफेर और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। EOW पहले से ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी, जिसके आधार पर अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।

सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज

पूर्व मंत्री के करीबियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू होने की आशंका है। कुरूद जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की छापेमारी से न केवल प्रशासनिक अमले में हड़कंप है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी लोग इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, जांच एजेंसियां कार्रवाई पूरी होने तक आधिकारिक बयान देने से बच रही हैं।

यह भी पढ़ें- सतना में आधी रात को वन स्टॉप सेंटर की दीवार फांदकर निकलीं तीन नाबालिग बालिकाएं, तलाश में जुटी पुलिस



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.