Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में भाजपा की सूची स्थगित, कांग्रेस ने कसा तंज:कहा- गुटबाजी चरम पर, सूची में अपराधियों को बनाया पदाधिकारी, बीजेपी बोली-अपने गिरेबान में झांके
Breaking News

भिलाई में भाजपा की सूची स्थगित, कांग्रेस ने कसा तंज:कहा- गुटबाजी चरम पर, सूची में अपराधियों को बनाया पदाधिकारी, बीजेपी बोली-अपने गिरेबान में झांके

By adminApril 27, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 75300 pm 1777291478
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 75300 pm 1777291478
भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा जारी 13 मंडलों की सूची पर पार्टी आलाकमान ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही विरोध में 10 मंडल अध्यक्षों की ओर से जारी दूसरी सूची को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने भी चुटकी ली है। कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही जिला अध्यक्ष को घेर रहे हैं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। भिलाई में बीजेपी के 3 गुट सक्रिय बताया जा रहा है कि लंबे समय से पार्टी के अलग-अलग गुटों के बीच खींचतान चल रही थी, जो अब सामने आ गई है। नेताओं की माने तो भिलाई में तीन अलग-अलग गुट सक्रिय हैं और इनके बीच तालमेल की कमी लगातार दिख रही है। हालात ऐसे बने कि भाजयुमो मंडल अध्यक्षों की सूची में दो गुट एक साथ आ गए, जबकि तीसरे गुट के नेताओं की सूची को रोकना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी के अंदर के हालात को उजागर कर दिया है। अलग-अलग स्तर पर नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे संगठन के फैसलों पर असर पड़ रहा है। सूची जारी होने के बाद ही विरोध शुरू हो गया था और मामला बढ़ता गया। जानिए बीजेपी में चल रहे विवाद पर क्या कहा कांग्रेस ने
इस विवाद पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि एक दिन भाजपा और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सूची जारी करते हैं, और दूसरे दिन अलग-अलग मंडल अध्यक्ष अपनी अलग सूची निकाल देते हैं। इससे साफ है कि पार्टी के भीतर कोई एक राय नहीं है। राकेश ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय तक पहुंच गए थे, लेकिन वहां जिला अध्यक्ष मौजूद नहीं थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर लोग कलेक्टर या एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हैं, लेकिन यहां अपनी ही पार्टी कार्यालय का घेराव देखने को मिला, जो अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा कि जारी सूची में ऐसे लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है जिन पर गंभीर आरोप हैं। उनके मुताबिक, कुछ नाम ऐसे सामने आए हैं जो हत्या, दुष्कर्म या सट्टा जैसे मामलों से जुड़े बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के काम करने के तरीके और उसके चरित्र पर सवाल उठते हैं। बीजेपी बोली- कांग्रेस इसी कारण देश से आउट हो गई कांग्रेस के बयान पर जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि भाजपा में अनुशासन है और सभी मिलकर एक साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में निर्णय लेने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी कमियों को देखना चाहिए। उन्हीं कमियों की वजह से आज देशभर में कांग्रेस कमजोर हो रही है। पाणिग्रही ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह संगठित और अनुशासित हैं, और इसी संगठन की ताकत से पार्टी देशभर में मजबूत स्थिति में है। प्रदेश अध्यक्ष ने शांत करवाया मामला
भिलाई में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों ने अपनी अलग-अलग सूची जारी कर दी थी। जिसके बाद यहां पर विवाद काफी बढ़ता नजर आ रहा था। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भिलाई के सभी नेताओं को रायपुर तलब किया मामले को शांत करवाया। फिलहाल दोनों ही सूची को स्थगित कर दिया गया है। अब दूसरी सूची सभी नेताओं और पदाधिकारियों की सहमति से जारी की जाएगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष बोले- समन्वय की कमी थी
इस विवाद पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भिलाई में भाजुयमो मंडल अध्यक्ष और महामंत्री की सूची को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। अभी सभी नेता बाहर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक करवाई है, जिसमें समन्व्य की कमी सामने आई है। जब यह पूरा विवाद समझ आया तो सूची स्थगित कर दी गई है। भिलाई ऐसा पहला जिला रहा जहां सूची स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब कमेटी नए सिरे से समन्वय बैठाकर सूची जारी करेगी। समनव्य की कमी से इस तरह की स्थिति बनी है। फिलहाल अभी कोई विवाद पार्टी में नहीं है। संभाग प्रभारी ने स्थगित की दी थी सूचना भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंडल की हाल ही में जारी की गई सूची के स्थगन की घोषणा की थी। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि संगठन के संज्ञान में यह बात आई है कि जारी की गई सूची में कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां रह गई थीं। पार्टी की रीति-नीति और सांगठनिक मापदंडों की पारदर्शिता को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्तमान सूची की घोषणा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। पाणिग्रही ने कहा कि जिला मंडल की पिछली सूची में कुछ तकनीकी त्रुटियां पाई गई थीं, जिसे सुधारना आवश्यक है। सभी पहलुओं पर पुनः विचार कर एक नई और त्रुटिहीन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत

April 27, 2026

लोरमी में संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP कार्यकर्ताओं ने घर पर किया प्रदर्शन; कहा- जिसे समझा 'थिंक टैंक',वो निकला 'सैप्टिक टैंक'!

April 27, 2026

1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी, फोन पे ट्रांजेक्शन से खुला ‘स्मार्ट चोर’ का राज

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068984
Views Today : 141
Views Last 7 days : 1056
Views Last 30 days : 4170
Total views : 89972
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.