Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Body of a young woman found swept away in Hasdeo river | हसदेव नदी में बही युवती का शव मिला: 90 घंटे बाद देवरहा गांव के पास बरामद, दो युवकों के शव पहले मिले थे – janjgir champa News
Breaking News

Body of a young woman found swept away in Hasdeo river | हसदेव नदी में बही युवती का शव मिला: 90 घंटे बाद देवरहा गांव के पास बरामद, दो युवकों के शव पहले मिले थे – janjgir champa News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4e8d90fe 6c9a 4840 96c2 6dc24125d0c7 1759935399145
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बही 29 वर्षीय युवती स्वर्णरेखा ठाकुर का शव 90 घंटे बाद देवरहा गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला, जो पूरी तरह से खराब हो चुका था। रात में ही पोस्टमार्टम कराकर

.

दरअसल, 4 अक्टूबर शनिवार को बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले के पांच दोस्त – आशीष भोई, अंकुर कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर, मोनिका सिंह और स्वर्णरेखा ठाकुर – कोचिंग के बाद ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। सभी हसदेव नदी में नहाने उतरे थे।

नहाते समय नदी के तेज बहाव में लक्ष्मी शंकर और मोनिका सिंह किसी तरह बचकर बाहर निकल आए, लेकिन अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और स्वर्णरेखा ठाकुर बह गए।

5af0338b 2285 438d 87ef d57238ed592f 1759935399145

तीन दिन की खोज के बाद दो शव निकाले

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि, शनिवार रात होने के कारण तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। अगले दिन रविवार सुबह से एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की।

सोमवार को युवक अंकुर कुशवाहा का शव कुदारी बैराज के पास से बरामद हुआ, जिसके बाद मंगलवार सुबह आशीष भोई का शव महुदा गांव के पास से मिला। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था।

2fb87e28 7157 40ce a694 0fd099ae2b29 1759935399146

स्वर्णरेखा का शव नदी से बरामद

मृतिका स्वर्णरेखा ठाकुर का शव 90 घंटे की लंबी तलाश के बाद बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ग्राम देवरहा में नदी किनारे छोटी झाड़ियों में मिला। शव की स्थिति काफी खराब थी। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रात में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072852
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1174
Views Last 30 days : 5688
Total views : 96379
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.