Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Boat carrying villagers crossing river in Surajpur capsizes, VIDEO | सूरजपुर में नदी पार कर रहे ग्रामीणों की नाव डूबी,VIDEO: स्थानीय लोगों ने महिलाओं व बच्चे को बचाया, महान नदी पर करने डोंगी का ही सहारा – Surajpur News
Breaking News

Boat carrying villagers crossing river in Surajpur capsizes, VIDEO | सूरजपुर में नदी पार कर रहे ग्रामीणों की नाव डूबी,VIDEO: स्थानीय लोगों ने महिलाओं व बच्चे को बचाया, महान नदी पर करने डोंगी का ही सहारा – Surajpur News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 05 at 1635459e998af2 1759662972
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक में लांजित-सौहार गांव के बीच महान नदी को पार करने के दौरान छोटी नौका (डोंगी) डूब गई। घाट पर मौजूद लोगों सहित दो नावों को चला रहे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर डूब रहे महिला व बच्चों की जान बचाई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर

.

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो शनिवार का है। ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत ​​​​​​​सौहार गांव के कुछ लोग लांजित बाजार आए थे और बाजार से सामान लेकर शाम को वापस लौट रहे थे। कुछ महिलाएं एवं बच्चे लकड़ी की डोंगी (लकड़ी की छोटी नाव) में सवार हुए। उफनती महान नदी को पार करने के दौरान बीच में एक डोंगी बेकाबू होकर डूबने लगी। डोंगी को डूबता देख उसे चला रहा युवक नदी में कूद गया।

दो डोगियों में नदी पार कर रहे थे ग्रामीण महिलाएं व बच्चे

दो डोगियों में नदी पार कर रहे थे ग्रामीण महिलाएं व बच्चे

लोगों ने सुरक्षित बचाया, वीडियो वायरल डोंगी को डूबता देख दूसरा डोंगी चला रहे ग्रामीण ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों डोंगियां बहकर दूर चली गईं। घाट पर खड़े लोग भी डंडा एवं रस्सी लेकर नदी में कूदे एवं डूब रही डोंगी में सवार महिलाओं एवं बच्चों की जान बचाई। इससे बड़ी घटना टल गई। जो डोंगी डूबी उसमें महिलाओं एवं एक बुजुर्ग सहित 7 लोग सवार थे।

उक्त घटना का वीडियो घाट पर खड़े एक युवक ने रिकार्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच नदी में बेकाबू हुई डोंगी और डूबने लगी

बीच नदी में बेकाबू हुई डोंगी और डूबने लगी

खतरे में जान, नहीं बन पा रहा पुल ग्रामीणों ने बताया कि लांजित, मयूरधक्की एवं सौहार के बीच में महान नदी बहती है। इस नदी पर पुल नहीं बन सका है। सौहार के करीब पांच सौ लोगों को जान जोखिम में डालकर डोंगी से उफनती महान नदी पार करते हैं। स्कूल जाना हो, अस्पताल पहुंचना हो या बाजार। ग्रामीणों को डोंगी से नदी पार करनी पड़ती है। शनिवार को भी ग्रामीण डोंगी से नदी पार कर बाजार पहुंचे थे। बारिश में यह समस्या बढ़ जाती है।

पुल की स्वीकृति, जल्द होगा निर्माण ओड़गी ब्लॉक के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सौहार व लांजित के बीच महान नदी पर पुल की स्वीकृति हो गई है। यह वर्षों पुरानी मांग थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पुल निर्माण के लिए पहल की है। जल्द ही टेंडर भी लग जाएगा। राजेश तिवारी ने बताया कि लांजित व सौहार के बीच पुल बन जाने से बड़ी आबादी को लाभ होगा। सौहार गांव दूसरी ओर से चेंद्रा व जाज से जुड़ा है। इससे एक बड़ी आबादी आपस में जुड़ जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में किराना दुकान में लगी आग…VIDEO:बढ़ईपारा इलाके में आग लगने से हडकंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

June 4, 2026

Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy

June 4, 2026

लापता महिला का शव खेत की कब्र से मिला:खोदकर निकाला गया बाहर, धमतरी में बेटे ने की मां की पहचान

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072832
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1358
Views Last 30 days : 5714
Total views : 96358
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.