Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Blood donation camp in Dhamtari district jail after 5 years | धमतरी जिला जेल में 5 साल बाद रक्तदान शिविर: अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान, अधीक्षक बोले- यह मानव धर्म का काम – Dhamtari News
Breaking News

Blood donation camp in Dhamtari district jail after 5 years | धमतरी जिला जेल में 5 साल बाद रक्तदान शिविर: अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान, अधीक्षक बोले- यह मानव धर्म का काम – Dhamtari News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0ba0df69 d28e 4142 a76d 599d00dd593a 1759759598730
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी जिला जेल में पांच साल बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित इस शिविर में जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 10 अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

.

यह शिविर जिला अस्पताल के सौजन्य से आयोजित किया गया था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के 25 साल पूरे होने पर सभी विभागों में रजत जयंती समारोह अभियान चल रहा है। इसी संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में धमतरी जिला जेल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

09c832d9 42ec 4783 b3cd 1dbf7a4b3ce3 1759759569006

जेल अधीक्षक एन.के. डहरिया ने रक्तदान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं और बीमारियों जैसी समस्याओं में रक्त की आवश्यकता होती है, और रक्तदान करना मानव धर्म का काम है।

डहरिया ने बताया कि इस तरह के कार्यों से आत्मसंतुष्टि मिलती है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पदस्थापना के बाद यह पहली बार है कि पिछले चार-पांच सालों में जिला जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है।

अधीक्षक ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया, ताकि विषम परिस्थितियों में रक्त न मिलने के कारण जान गंवाने वाले लोगों की जान बचाई जा सके और रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

c3634592 a09d 4e66 b382 1f6d9bc23f3e 1759759569007
efa31537 ef34 4d50 8bea bde80df89c99 1759759569007



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072843
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1370
Views Last 30 days : 5726
Total views : 96370
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.