Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Black Film Vehicles Targeted, Knife & Liquor Smugglers Caught
Breaking News

Black Film Vehicles Targeted, Knife & Liquor Smugglers Caught

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 04t133850074 1777882393
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
image 2026 05 04t133850074 1777882393

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार शाम पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त तेवर दिखाए। शहर के मध्य जोन में 3 घंटे तक चले विशेष चेकिंग अभियान में चाकूबाज और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी शिकंजा कसा गया।

यह अभियान शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलाया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश और मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में पूरे इलाके में रणनीतिक तरीके से नाकेबंदी कर एरिया सीलबंदी की गई। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की गई।

सरप्राइच चेकिंग में गाड़ियों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।

सरप्राइच चेकिंग में गाड़ियों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।

इन इलाको में चला अभियान

अभियान के दौरान कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, अग्रसेन धाम टर्निंग और फुंडहर चौक (एक्सप्रेस-वे) जैसे संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। पुलिस की टीमों ने वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की।

इसके अलावा पेट्रोलिंग टीमों के साथ एक विशेष टीम को अड्डेबाजी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए तैनात किया गया, ताकि मौके से भागने की कोशिश करने वालों को तुरंत पकड़ा जा सके।

सरप्राइच चेकिंग में दुर्गा कॉलेज के पास से चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा।

सरप्राइच चेकिंग में दुर्गा कॉलेज के पास से चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा।

मौदहापारा में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

मौदहापारा थाना क्षेत्र में दुर्गा कॉलेज के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम गणेश वर्मा (21) निवासी अशोक नगर बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

सरप्राइच चेकिंग में गंज भट्‌टी में अवैध रुप से शराब बेचने वाले आदतन आरोपी गिरफ्तार।

सरप्राइच चेकिंग में गंज भट्‌टी में अवैध रुप से शराब बेचने वाले आदतन आरोपी गिरफ्तार।

गंज में शराब तस्कर गिरफ्तार

इसी तरह गंज थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के पास गोपाल दास मानिकपुरी (37) को पकड़ा गया। उसके पास से भी धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरप्राइच चेकिंग में गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटवाते हुए पुलिस अधिकारी।

सरप्राइच चेकिंग में गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटवाते हुए पुलिस अधिकारी।

एक दर्जन गाड़ियों से हटवाई ब्लैक फिल्म

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन गाड़ियों से अवैध फिल्म हटवाई गई और चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान रहेगा जारी

मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त का कहना है कि, इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Stone Treatment Negligence Allegation

May 5, 2026

Loo Break Expected in May First Week

May 5, 2026

Retired Cops Son Fined for Instagram Reel Stunt Bike

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069614
Views Today : 13
Views Last 7 days : 673
Views Last 30 days : 3891
Total views : 90657
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.