Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Retired Cops Son Fined for Instagram Reel Stunt Bike
Breaking News

Retired Cops Son Fined for Instagram Reel Stunt Bike

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
32 1777873925
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायगढ़15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बाइक को सार्वजनिक रोड पर एक चक्के पर युवक ने चलाया - Dainik Bhaskar

बाइक को सार्वजनिक रोड पर एक चक्के पर युवक ने चलाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिटायर्ड आरक्षक के बेटे ने बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस पर 2 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।

इसके अलावा रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने माफी मांगी है। उसने कहा कि मैं ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगा और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनूंगा। पुलिस ने स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो हुंकराडीपा तमनार रोड का है। स्टंट करने वाले युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुंजेमुरा का निवासी है। शाश्वत के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

युवक ने स्पोर्ट्स बाइक से स्टंटबाजी की।

युवक ने स्पोर्ट्स बाइक से स्टंटबाजी की।

युवक ने एक पहिए पर बाइक चलाई, बिना हेलमेट पहने।

युवक ने एक पहिए पर बाइक चलाई, बिना हेलमेट पहने।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने माफी मांगी।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने माफी मांगी।

बिना हेलमेट पहने चलाई बाइक

शाश्वत ने बिना हेलमेट पहने सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जो बाद में वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि घटना तमनार थाना क्षेत्र की है।

पूछताछ में स्वीकारा

ऐसे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान करवाई। युवक की पहचान शाश्वत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।

पुलिस ने लगाई फटकार

इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 हजार रुपए जुर्माना की कार्रवाई की। इसके अलावा थाना प्रभारी ने युवक को समझाया कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना बहुत खतरनाक होता है और इससे बड़े हादसे हो सकते हैं। इसके कानूनी नुकसान के बारे में भी बताया और उसे कड़ी फटकार लगाई।

पुलिस ने कानूनी नुकसान के बारे में भी बताया और उसे कड़ी फटकार लगाई।

पुलिस ने कानूनी नुकसान के बारे में भी बताया और उसे कड़ी फटकार लगाई।

SSP बोले- कानून सबके लिए बराबर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सार्वजनिक जगहों पर स्टंट करना गलत है और इससे जान का खतरा भी रहता है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी ऐसे काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिर चाहे वह पुलिस परिवार से हो या किसी पहचान वाला व्यक्ति, कानून सब पर समान रूप से लागू होगा।

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ में छात्रों का खिड़की से निकलकर खतरनाक स्टंट,VIDEO: NH पर हूटर बजाते हुए दौड़ाई गाड़ी, फेयरवेल पार्टी में कार के बोनट पर बैठकर एंट्री

सोशल मीडिया पर छात्रों की स्टंटबाजी के वीडियो वायरल हुए थे।

सोशल मीडिया पर छात्रों की स्टंटबाजी के वीडियो वायरल हुए थे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी में कुछ स्टूडेंट्स पूरे टशन से कार के बोनट पर बैठकर स्कूल में एंट्री कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Murder | Minor Dispute Over Friendship, 5 Arrested

May 5, 2026

115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला, 7 अरेस्ट:फर्जी बिल बनाकर रकम निकाली, कमीशन के रूप में बांटी, कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा पैसा

May 5, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा, बिजली गिरने की आशंका, सावधानी बरतने की सलाह

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069618
Views Today : 17
Views Last 7 days : 677
Views Last 30 days : 3895
Total views : 90661
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.