टॉप न्यूज़

घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:लोरमी पुलिस जांच में जुटी, मायके में हुई घटना, मौत के कारणों की जांच जारी




मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव में एक विवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे बुधवारा निवासी नारद मरकाम ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री सुमन टेकाम का शव घर के म्यार में फांसी पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दो छोटे बच्चों की मां थी मृतका पिता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह खेत से लौटे थे। घर पहुंचने पर उनकी विवाहित पुत्री फंदे पर लटकी मिली। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोरमी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मौत के कारणों की जांच जारी पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button