Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP MLA’s vague answer to the question of illegal mining | अवैध खनन के सवाल पर बीजेपी विधायक का गोल-मोल जवाब: सवाल : अवैध उत्खनन पर क्या कहेंगे, जवाब – अहिवारा में किसी के पास न पट्टा है न रजिस्ट्री, इसको सोचिएगा; पूरा अहिवारा बिखरेगा, टूटेगा – durg-bhilai News
Breaking News

BJP MLA’s vague answer to the question of illegal mining | अवैध खनन के सवाल पर बीजेपी विधायक का गोल-मोल जवाब: सवाल : अवैध उत्खनन पर क्या कहेंगे, जवाब – अहिवारा में किसी के पास न पट्टा है न रजिस्ट्री, इसको सोचिएगा; पूरा अहिवारा बिखरेगा, टूटेगा – durg-bhilai News

By adminDecember 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 13 at 34854 pm 1765626361
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को अहिवारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया, लेक

.

अहिवारा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक कोर्सेवाड़ा।

अहिवारा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक कोर्सेवाड़ा।

विधायक से सवाल, जवाब दे रहे थे पूर्व पालिका अध्यक्ष बीजेपी शासन के दो साल पर पूरे होने पर बीजेपी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दे रहे थे। लेकिन अहिवारा में पत्रकारों ने जब अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से सवाल पूछा तो सवालों का जवाब अहिवारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर सिंह देने लगे। इस दौरान विधायक चुपचाप खड़े नजर आए।

सवाल कुछ किया और जवाब कुछ दिया सवाल : अहिवार में अवैध मुरम उत्खनन के बारे में आप क्या कहेंगे- दो साल के कार्यकाल में इतना कार्य अवैध हुआ है, अभी भी जारी है। विधायक : एक चीज बता दूं। अहिवारा की जो संपत्ति है, किसी के पास न पट्टा है और न ही रजिस्ट्री है। इसको सोचिएगा। उसको हम अवैध नहीं मानते हैं। अवैध तो पूरा बस्ती है। वो जमीन तो बीएसपी की है। पूर्व पालिका अध्यक्ष : विधायक की बात को बीच में ही काटते हुए रविशंकर सिंह ने कहा कि वो जमीन मेरे ही कार्यकाल में, मैंने ही हंस्तातरण करवाया था। 337 एकड़ जमीन भिलाई स्टील प्लांट से रजिस्ट्री करवाकर हमने लिया। और उसके बाद से हमने 25 साल पहले व्यवस्था की थी। सवाल : बिना रायल्टी पर्ची के बिना किसी अनुमति के मुरम की खुदाई हो रही है? पूर्व पालिका अध्यक्ष : मुरम खुदाई की बात नहीं हो रही है, ये पालिका क्षेत्र की बात हो रही है। सवाल : कोई खेत के नाम से खुदाई कर रहा है, कोई सौंदर्यीकरण के नाम से कर रहा है, कोई गहरीकरण के नाम से खुदाई कर रहा है। अलग-अलग बहाने बनाए जा रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष : उसमें जो आपत्ति आती है, उस पर कार्रवाई होती है। सवाल : कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक : देखो भाई साहब कोई प्रश्न ही नहीं उठता उसपे, कोई अधिकार नहीं है सरकार के पास। आप सब बसे हो, पूरा अहिवारा बिखरेगा, टूटेगा, तैयार हो ? देखो ऐसा मत कहो, जो बस गए वो बस गए। सवाल : अवैध उत्खनन करके जो मुरम बेच रहे हैं, उनके बारे में क्या कहेंगे? विधायक : मुरुम खनन के बारे में मैंने कलेक्टर से बात करके जब्ती करवाया हूं। मैं उसका पक्षधर नहीं हूं। न रेत के न मुरम के।

विवाद पर बोले- विधायक का हैसियत कोई समझा नहीं, मैं विधायक हूं न? मुझे कागज मिलना चाहिए था वहीं अहिवारा पालिका सीएमओ और पालिका अध्यक्ष के साथ चल रहे विवाद के संबंध में जब पत्रकारों ने अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पालिका में किसी भी तरीके का कोई विवाद नहीं है। पालिका में अच्छे से काम चल रहा है। वहीं सीएमओ के खिलाफ हुई शिकायत और जांच के संबंध में सवाल पर विधायक ने कहा कि मैं, विधायक हूं न?, मेरे को कागज मिलना चाहिए था। मुझे एक आवेदन नहीं मिला। विधायक का हैसियत समझे नहीं कोई। इसलिए इस पर मैं जवाब नहीं दूंगा।

दो सालों में 292 करोड़ के विकास कार्य हुए पत्रकारों से चर्चा के दौरान अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि अहिवारा विधानसभा में दो वर्षों में अब तक 292 करोड़ 58 लाख 52 हजार रुपए का विकास कार्य हुआ है। इसमें वर्ष 2024 में जहां 123 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्य हुए तो वहीं 2025 में 168 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं। आगे यह विकास कार्य जारी रहेगा। अहिवारा में जो बड़े कार्य हो रहे हैं उनमें विधायक कोर्सेवाड़ा ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल मुरमुंदा में हायर सेंकड्री स्कूल की शुरुआत की जाएगी। अछोटी डाईट में शासकीय बीएड कॉलेज खुलेगा और अहिवारा के नागरिक कल्याण कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू की जाएगी। इसके अलावा बानबरद में हाई स्कूल, जलाशयों का जिर्णोद्वार, उप पंजीयक कार्यालय समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074921
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2647
Views Last 30 days : 9067
Total views : 103009
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.