नेता की शिकायत के बाद खम्हारडीह थाने में शुक्रवार शाम FIR दर्ज हुईं है।
रायपुर में भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के कार में कांच तोड़कर चोरी हुई है। इस मामले में नेता की शिकायत के बाद खम्हारडीह थाने में शुक्रवार शाम FIR दर्ज हुईं है। पुलिस ने चोरी के अलावा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में केस दर्ज किया है। कांग्
.
यह पूरा मामला 20 अक्टूबर दीपावली की रात का है। बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने अपने घर के पास अपनी कार पार्क की थी। किसी चोर गाड़ी के पिछले हिस्से का कांच तोड़ दिया। फिर गाड़ी में रखें हुए महंगे गिफ्ट और सामान चोरी कर लिए। अगले दिन जब नेता ने गाड़ी की जांच की तो वारदात का पता चला। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। जिसमें घटना का जिक्र भी किया।

चोर गाड़ी के पिछले हिस्से का कांच तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इस मामले में खम्हारडीह पुलिस में बीजेपी नेता श्रीवास ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी, निजी संपति की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में CCTV कैमरे की मदद से चोर की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ भी कर रही हैं।

कार में सुरक्षा की दृष्टिकोण से डीवीआर कैमरा भी लगा हुआ था।
DVR कैमरा भी लेकर गए चोर
श्रीवास के मुताबिक, कार में सुरक्षा की दृष्टिकोण से डीवीआर कैमरा भी लगा हुआ था। चोर इतना शातिर था कि उसने महंगे गिफ्ट और सामान के साथ DVR कैमरा भी चोरी कर लिया। जिससे की वारदात की वीडियो पुलिस के हाथ न लगे।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में भाजपा नेता के वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा है।
कांग्रेस ने कसा तंज
इस पूरी घटना का भाजपा नेता का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री जी दावा करते हैं कि अपराधी थर थर काँपेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि उनके ही नेताओं का घर सुरक्षित नही बचा, और बात कर रहे हैं जन सुरक्षा की!
डबल इंजन सरकार में खुद को गृहमंत्री का करीबी बताने वाले भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास के साथ राजधानी के पॉश इलाके मे यह घटना हो सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसकी कल्पना मात्र से सिहरन होती है। भाजपा सरकार में जंगलराज अपने चरम पर है -जहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।
<
