Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP leader demands Rs 1500 crore from CM, uproar over viral video | CM से भाजपा-नेता ने मांगे 1500 करोड़, वायरल-VIDEO पर बवाल: बीजेपी बोली- बदनाम कर रही कांग्रेस; MLA पुरंदर मिश्रा ने FIR दर्ज कराई – Chhattisgarh News
Breaking News

BJP leader demands Rs 1500 crore from CM, uproar over viral video | CM से भाजपा-नेता ने मांगे 1500 करोड़, वायरल-VIDEO पर बवाल: बीजेपी बोली- बदनाम कर रही कांग्रेस; MLA पुरंदर मिश्रा ने FIR दर्ज कराई – Chhattisgarh News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 1766199892
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 1500 करोड़ रुपए की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

.

इस मामले में रायपुर उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर झूठा और भ्रामक कंटेंट फैलाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल किया जा रहा है।

वीडियो में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया- विधायक

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वीडियो के जरिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और छत्तीसगढ़ सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए जानबूझकर ऐसा वीडियो वायरल किया गया, जिससे जनता को गुमराह किया जा सके।

विधायक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री और भाजपा के किसी भी नेता ने इस तरह की कोई मांग नहीं की है। वीडियो में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और झूठे संवाद जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है। यह सिर्फ एक व्यक्ति या पार्टी की मानहानि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनविश्वास पर सीधा हमला है।

MLA पुरंदर मिश्रा ने थाना पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

MLA पुरंदर मिश्रा ने थाना पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

झूठे आरोपों के जरिए चरित्र हनन का प्रयास

शिकायत में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर जानबूझकर एक ऐसा वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

इस फर्जी वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं पर 1500 करोड़ रुपए की कथित ‘वसूली’ या ‘कलेक्शन’ का झूठा आरोप मढ़ा गया है। वीडियो में आपत्तिजनक और अमर्यादित वाक्य का प्रयोग कर न केवल नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बनाया गया निशाना

विधायक ने स्पष्ट किया कि इस दुष्प्रचार के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है।

साइबर साजिश पर सख्त कार्रवाई की मांग

पुरंदर मिश्रा ने मांग की है कि इस गंभीर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जाए और वीडियो तैयार करने, अपलोड करने, साझा करने और फैलाने वाले सभी व्यक्तियों और सोशल मीडिया आईडी धारकों की पहचान कर गैर-जमानती धाराओं में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

शिकायत के साथ वीडियो के स्क्रीनशॉट, लिंक और दुष्प्रचार में शामिल अकाउंट्स की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है। विधायक की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

MLA की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

MLA की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

MLA की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

MLA की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.