भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बुधवार 8 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व की हार्दिक बधाई देते हु
.

जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अगुवाई में सीएम पहुंचे थे जिला कार्यकारिणी के सदस्य।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याण के कार्यों को गाँव–गाँव, घर–घर तक पहुंचाने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति यह विश्वास हमें और अधिक समर्पण तथा ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अगुवाई में सीएम पहुंचे थे जिला कार्यकारिणी के सदस्य।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, अकबर अली,सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा, जितेंद्र धुरंधर, अमित मैशेरी, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रंभा चौधरी, अर्चना हुकरे, सरोज साहू, अनीता देवांगन, रोहित द्विवेदी, विशाल भूरा, रोहित भारद्वाज, चुड़ामणि निर्मलकर, मधु शर्मा, सुरेश पटेल, विकास मिश्रा, तोषण साहू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
<
